W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rahul Gandhi की न्याय यात्रा का MP में तीसरा दिन, केंद्र की नीतियों पर हमला

02:12 PM Mar 04, 2024 IST | Yogita Tyagi
rahul gandhi की न्याय यात्रा का mp में तीसरा दिन  केंद्र की नीतियों पर हमला
Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में सोमवार को तीसरा दिन है। शिवपुरी में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। तीसरे दिन की यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने शिवपुरी से की।

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में सोमवार को तीसरा दिन है
  • शिवपुरी में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने दो मार्च को MP में प्रवेश किया था
  • तीसरे दिन की यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने शिवपुरी से की

केंद्र की नीतियों पर किया हमला

माधव चौराहे पर आमसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा, देश में जानबूझकर जातिगत जनगणना नहीं की जा रही है। मैं हर बार कहता हूं कि जातिगत जनगणना कराएं, जिससे पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी आदिवासी लोगों की संख्या साफ तौर पर निकलकर सामने आ सके। लेकिन इस पर केंद्र सरकार कुछ नहीं कह रही है।

देश में तीन बड़े मुद्दे

राहुल गांधी ने कहा कि देश में तीन बड़े मुद्दे हैं -- बेरोजगारी, महंगाई और तीसरा भ्रष्टाचार। लेकिन इन तीनों मुद्दों को गायब कर दिया गया है। राहुल गांधी की यात्रा के तीसरे दिन उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित शिवपुरी गुना क्षेत्र के तमाम बड़े नेता नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×