W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

7 मई को होगा तीसरे चरण का चुनाव, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

07:32 PM Apr 29, 2024 IST | Jivesh Mishra
7 मई को होगा तीसरे चरण का चुनाव  स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

Third Phase Elections: लोकसभा चुनाव के दो चरण बीत चुके हैं और तीसरा चरण 7 मई को होना है। दरअसल, तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। वहीं, चुनाव के दौरान कहां कहां स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बारे में विस्तार से जाने...

Highlights:

  • 7 मई को होगा लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण 
  • दो चरणों का हो चूका है मतदान
  • तीसरे चरण के चुनाव में यहां स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद 

7 मई को होगा लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहा है। जिसमें चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को हुआ, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को हुआ। इस दौरान सियासी वार भी खूब हो रहे हैं। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होने वाला है। जो 12 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 94 लोकसभा क्षेत्र में होनी है। तीसरे चरण के लोकसभा सीटों के सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। वोटिंग के दिन सुरक्षा के दृष्टि से स्कूल-कॉलेज अक्सर बंद रहते हैं।

लोकसभा चुनाव के चलते स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

तीसरे चरण का चुनाव में 12 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश " छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, मध्यप्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, दादरा नगर हवेली, दमन एंव दीव और जम्मू कश्मीर " में होंगे। इस चरण में होने वाले 94 लोकसभ क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। कई जगहों पर वोटिंग स्कूलों में ही होती है। तथा सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया जाता है कि स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×