टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

42 साल की इस महिला ने खुद के साथ रचा ली शादी, नहीं मिला कोई जीवनसाथी

01:18 PM Oct 17, 2023 IST | Pratibha

दुनिया की हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसके सपनों का राजकुमार उसे मिले, और उसी से ही उसकी शादी हो। लेकिन अगर लड़की को ही कोई पसंद ना आए तब क्या हो, इस सिचुएशन में या तो इंसान का ताउम्र अकेले रहने का मन बना लेता है या फिर कुछ ऐसा करता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती। दरअसल, अमेरिका से एक खबर सामने आई है जिसमें 42 साल की महिला ने कुछ ऐसा किया जिससे शायद आप भी हैरान हो जाएंगे।

Advertisement

आपको बता दें ब्रिटेन की एक महिला जिसकी उम्र 42 साल है, उसे अब तक अपना हमसफ़र नहीं मिला। जिसके बाद उसने खुद के साथ शादी करने का मन बना लिया। बता दें, मामला ब्रिटेन का है जहां सारा विलकिसन ने करीबी दोस्तों रिश्तेदारों के बीच अपने आप से शादी कर ली। क्योंकि वह अपने लिए बेस्ट पार्टनर ढूंढ कर थक गई थी। महिला ने 20 साल की उम्र से ही 10 लख रुपए जमा किया था, जिसे अब उसने अपनी शादी में खर्च कर लिया है। वह बताती हैं कि अब वह किसी की तलाश नहीं करेंगी। इस शादी में लगभग 40 लोग शामिल हुए थे। उनके इस फैसले से किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। सब ने खुशी से इस शादी को एंजॉय किया।

एक इंटरव्यू के दौरान विलकिसन ने बताया कि कोविद के दौरान उनकी उम्र 40 थी उसे समय लॉकडाउन लग गया था। वह आगे भी बताती है कि उन्होंने उस दौरान खुद को हीरे की अंगूठी देने का सोचा। इसके बाद से ही उन्होंने खुद से शादी करने का मन बना लिया। यहां उनके बेस्ट पार्टनर की तलाश भी खत्म हो गई।

महिला ने अपनी शादी में सफेद रंग का गाउन पहना था। मां का हाथ थामे हुए उन्होंने एंट्री ली थी। उनका कहना था कि इस दौरान उन पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में भी एक महिला ने इसी तरह का कदम उठाकर सबको चौंका दिया था। भारत का यह मामला गुजरात के बड़ोदरा की क्षमा बिंदु का था, जिन्होंने खुद के साथ शादी करके चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई थी।

Advertisement
Next Article