दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए लाभकारी होती हैं ये 5 किस्म के फूड्स
हमारा मस्तिष्क हमारी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मस्तिष्क हमारे शरीर की प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार भी है।
09:18 AM Sep 10, 2019 IST | Desk Team
हमारा मस्तिष्क हमारी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मस्तिष्क हमारे शरीर की प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार भी है। हमारा मस्तिष्क 24 घंटे और सातों दिन काम करता है। चाहें हम सो ही क्यों न रहे हों। लेकिन अब 24 घंटे काम करने के लिए हमारे मस्तिष्क को भी ईधन की अवश्यकता होती है और उसे यह ईंधन हमारी डाइट से मिलता है।
Advertisement
हम सभी मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर हमें ऐसा क्या खाना चाहिए ताकि हमारा दिमाग तेज हो। तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐेसे जरूरी फूड बताने वाले हैं जिसे आप आपनी डाइट में शामिल कर अपने मस्तिष्क को स्वस्थ बना सकते हैं।
1.ब्रोकली
अगर बात पौष्टिक सब्जियों की करी जाए तो इनमें ब्रोकली सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। ब्रोकली में विटामिन,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है। ब्रोकली में भरपूर फाइबर होने के कारण आप इसका सेवन सलाद,पास्ता,सब्जी आदि किसी में भी उपयोग कर सकते हैं।
2.पालक
पालक में आइरन और विटामिन ई पाया जाता है। पालक का सेवन करने से दिमाग मजबूत होता है। इसके अलावा पालक में कई तरह के पोषक तत्व भी पाएं जाते हैं जो आपके मस्तिष्क को सुचारु रूप से कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं।
3.नट्स
बादाम,अखरोट और काजू में भी विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। यदि आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो आपको रोज नट्स का सेवना करना चाहिए। नट्स आपके आपके शरीर के विकास के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा।
4.एवोकाडो
एवोकाडो फलों में सबसे ज्यादा पौष्टिïक फलों में से एक हैं। यह फल जितना ज्यादा खाने में स्वादिष्टï लगता हैं उतना ही यह हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से इस फल का सेवन करना त्वचा,बाल और मस्तिष्क के विकास में हमारी मदद करता है।
5.ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल कुकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई की मात्रा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यही वजह है कि लोग इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। बता दें कि ऑलिव ऑयल न केवल दिमाग के लिए बल्कि यह दिल की बीमारी से बचने के भी काम आता है।
Advertisement