For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साल 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ये App, TikTok को भी छोड़ा पीछे

02:31 PM Mar 13, 2024 IST | Nisha Pathak
साल 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ये app  tiktok को भी छोड़ा पीछे

Most Downloaded App 2023: इंस्टाग्राम के भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स हैं। अब इस ऐप की लोकप्रियता को लेकर एक और खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम 2023 में 768 मिलियन डाउनलोड के साथ दुनिया को सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप बन गया है। इसी के साथ मेटा के इस ऐप ने टिकटॉक को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि टिकटॉक दुनिया भर में 1 अरब यूजर्स के साथ अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

इंस्टाग्राम डाउनलोड की संख्या 20% बढ़ी

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टिकटॉक को पछाड़कर इंस्टाग्राम दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर में मिली जानकारी में बताया गया कि इंस्टाग्राम के ऐप डाउनलोड की कुल संख्या 2023 में 2022 की तुलना में 20% बढ़कर 768 मिलियन तक पहुंच गई।जबकि बाइटडांस के ऐप टिकटॉक के डाउनलोड केवल 4% बढ़कर 733 मिलियन तक ही पहुंच सकें।

इंस्टाग्राम ने टिकटॉक को पछाड़ा

जैसा कि हम जानते हैं कि इंस्टाग्राम ने टिकटॉक को देखकर ही 2020 में इंस्टाग्राम रील्स जैसे फीचर की शुरुआत की थी, जो यूजर्स को छोटी क्लिप आपने प्लेटफॉर्म पर शेयर करने देता है। सेंसर टावर के सीनियर इनसाइट्स मैनेजर अब्राहम यूसेफ ने मीडिया को बताया कि पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम ने अपने रील्स फीचर की लोकप्रियता के साथ-साथ पुराने सोशल मीडिया फीचर्स और फंक्शन्स को अपनाने के मामले में टिकटॉक से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Instagram यूजर बढ़े

श्मुलिक ने आगे कहा कि लोग तेजी से इंस्टाग्राम की ओर आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि यह फॉलोअर्स बेस से पैसा कमाने का एक बेहतर मंच है। हालांकि टिकटॉक भी किसी से पीछे नहीं है यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रातोंरात वायरल होने में मदद करता है। आपको बता दें कि Instagram के टिकटॉक से आगे निकलने का एक बहुत बड़ा कारण ये भी है कि वह बिना किसी वॉटरमार्क के आपको वीडियो डाउनलोड करने देता है।

जबकि टिकटॉक में आपको टिकटॉक-वॉटरमार्क वाले वीडियो को डाउनलोड करना पड़ता है। हमारे हिसाब से भारत में टिकटॉक का बैन होना भी एक अहम कारण हो सकता है, जिससे उसका यूजर बेस प्रभावित हुआ है। बताते चले कि पिछले साल की चौथी तिमाही में टिकटॉक पर 1 अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स ने औसतन 95 मिनट बिताए, जबकि इंस्टाग्राम पर 62 मिनट बिताए गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×