Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये युवक तोड़ सकते हैं बोल्ट का रिकॉर्ड 11 सेकेंड में नंगे पैर दौड़े 100m,खेल मंत्री ने भी बढ़ाया हौसला

एक लड़के ने अपनी तेज रफ्तार से लगभग सभी को चौंका कर रख दिया है। उनका दौड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

09:11 AM Aug 17, 2019 IST | Desk Team

एक लड़के ने अपनी तेज रफ्तार से लगभग सभी को चौंका कर रख दिया है। उनका दौड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक लड़के ने अपनी तेज रफ्तार से लगभग सभी को चौंका कर रख दिया है। उनका दौड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस युवक का नाम रामेश्वर गुर्जर है,जो मध्य प्रदेश के शिवपूरी जिले के नर्वर गांव में रहते हैं। रामेश्वर ने सिर्फ 11 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर दुनिया में यह साबित कर दिया है कि वह सबसे तेज धावक हैं इतना ही नहीं ये युवक अब बोल्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। 
Advertisement
इस युवक की उम्र 19 साल है। 
19 साल का रामेश्वर गुर्जर नाम का ये युवक शिवपुरी जिले के ग्राम नर्वर का रहने वाला है। इसने नंगे पैर 100 मीटर की दौड़ 11 सेकेंड में पूरी कर दी है जिसके बाद युवक ने खेल मंत्री का भी दिल जीत लिया है। दिलचस्प बात ये है कि इस रेस को रामेश्वर गुर्जर ने नंगे पैर ही दौड़कर पूरा किया है। 
यहां देखिए रामेश्वर की रफ्तार 
जानकारी के लिए बता दें कि जमैका के धावक उसेन बोल्ट सबसे तेज दौड़ लगाने वाले एथलीट हैं। उनके नाम पर सबसे तेज 100 मीटर दौडऩे का वल्र्ड रिकॉर्ड दर्ज है। बोल्ट ने साल 2009 में बर्लिन में हुई वल्र्ड चैंपियनशिप में 100 मीटर की रेस सिर्फ 9.58 सेकेंड में पूरी कर इतिहास रचा था। 

अपनी फर्राटा दौड़ से जीता कईयों का दिल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी का ये युवक अपनी 100 मीटर फर्राटा दौड़ से सभी का दिल जीत रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे बढ़ाया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए इस धावक की प्रशंसा की थी और खेल मंत्रालय से अपील की थी। इसके जवाब में भारत के खेल मंत्री रिजिजू ने शिवराज सिंह चौहान को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, शिवराज जी, किसी से कहें कि इसे (धावक) मेरे पास ले आए। मैं उसे एक एथलेटिक अकादमी में रखने की व्यवस्था करूंगा।

Advertisement
Next Article