टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चैत्र नवरात्रि पर इन खूबसूरत आलता डिजाइनों से सजाएं अपने पैर

चैत्र नवरात्रि पर इन खूबसूरत आलता डिजाइनों से सजाएं अपने पैर

11:29 AM Apr 01, 2025 IST | Ritika Choudhary

चैत्र नवरात्रि पर इन खूबसूरत आलता डिजाइनों से सजाएं अपने पैर

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के 16 श्रृंगार में आलता का विशेष महत्व है। आलता न सिर्फ आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसका लाल रंग शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है। फूल, चांद, सिंपल, बंगाल और भरे पैर जैसे ट्रेंडी डिजाइन अपनाकर आप अपने पैरों को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

Advertisement

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का काफी महत्व है। इन नौ दिनों में हम मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, मां दुर्गा का 16 श्रृंगार करते हैं, और विवाहित स्त्रियां भी मां दुर्गा की पूजा 16 श्रृंगार करके करना पसंद करती हैं। इन श्रृंगार में आलता भी शामिल है। भारतीय संस्कृति में आलता लगाने को बेहद शुभ भी माना जाता है। यह न सिर्फ आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इसका लाल रंग शक्ति, ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। अगर आपको भी अपने पैरों में आलता लगाना पसंद है, तो हम आपके लिए आलता के कुछ ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं।

फूल वाला डिजाइन

अगर आपको फूल वाला डिजाइन चाहिए, तो आप कॉटन की मदद से अपने पैरों पर आसानी से फूल बना सकती हैं या फिर फूल और पत्तियों की मदद से भी से पैरों पर डिजाइन बना सकती है। इसे बनाना काफी आसान है और यह पैरों पर काफी खूबसूरत लगती है।

चांद वाली डिजाइन

आप बारीक ब्रश और कॉटन की बड्स से पैरों पर चांद बना सकते हैं। पैरों के कोने पर भी आलता से खूबसूरत बॉर्डर बनाएं। नवरात्रि में इस तरीके का डिजाइन लगाने पर हर किसी की नजर आपके पैरों पर ठहर जाएगी।

सिंपल डिजाइन

अगर आपको सिंपल डिजाइन पसंद है, तो पैरों के साइड में आलता लगाकर सुंदर बॉर्डर बना सकती हैं। उंगलियों पर गोला और बिंदी बनाया जा सकता है। यह कम समय में तैयार हो जाता है।

बंगाल डिजाइन

आलता में सफेद के साथ लाल रंग का इस्तेमाल बंगाल में काफी ज्यादा किया जाता है। सफेद के साथ लाल रंग के आलता को लगाकर सिंपल डिजाइन को आकर्षक बनाया जा सकता है।

भरे पैर आलता डिजाइन

अगर आपको पैरों में भरा-भरा आलता पसंद है, तो आप भरा पैर आलता डिजाइन लगा सकती हैं। इसे आधे पैर पर ब्रश की मदद से लगाना है। यह काफी आसान है। इस तरह के डिजाइन भी आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे।

कलाकार को लोकतांत्रिक तरीके से मारने की गाइड, Kunal Kamra का व्यंग्य

Advertisement
Next Article