Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गजब का करतब करता दिखा ये चीनी बच्चा, खाना बनाते हुए ऐसे घुमा दी कड़ाही, कि सभी के उड़ गए होश...

03:44 PM Sep 23, 2023 IST | Pratibha

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चीनी बच्चे का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसमें बच्चा को खाना बनाने के साथ-साथ करतबबाजी भी करते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

आपने-अपने घरों में लोगों को खाना बनाते हुए जरूर देखा होगा, या टीवी पर बड़े-बड़े शोज में शेफ को खाना सिखाते हुए देखा होगा। इन सब में एक कॉमन होता है कि ये समय से पहले ही बड़े हो जाते हैं। हालांकि कहा जाता है कि जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती जाती है वह खाना बनाने में और बेहतर होता जाता है। लेकिन इन दिनों एक चीनी बच्चे ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। जो इस बात को गलत साबित करता दिख रहा है। ये बच्चा इतनी सी उम्र में गजब का खाना बना लेता है। इसकी कला को देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं।

इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में चीनी बच्चा खुद खाना बनाता दिखाई दे रहा है। हालांकि उसने कड़ाई जिस चीज पर रखी है, वे बैठने वाला पीढ़ा लग रहा है। फिलहाल वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो केवल खाना बनाने का नाटक कर रहा है, लेकिन इस दौरान उस बच्चे ने जो करतबबाजी दिखाई है वो तरीफों के लायक है। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में बच्चे ने पीढ़े के ऊपर एक कड़ाही रखी है। उस कड़ाही में सब्जियां पड़ी हुई हैं। वो कड़ाही में कड़छी चलाते हुए गाने के साथ डांस करता है। फिर कड़ाही कड़छी को फंसाकर चारों ओर घूमा देता है। जैसे उसमें कोई वजन ही ना हो। कुछ देर उसे गोल-गोल घुमाने के बाद वो फिर से कड़ाही को नीचे रख देता है और कड़छी चलाते हुए डांस करने लगता है। कड़छी पकड़ने के अंदाज से लग रहा है वो कुकिंग में एक्सपर्ट है। 3 हजार से ज्यादा इस वीडियो को लोग देख चुके हैं। जबकि कई लोगों ने कमेंट अपनी राय दे रहे है।

Advertisement
Next Article