W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Annabelle से भी श्रापित इस गुड़िया ने शख्स को दिया श्राप! जिंदगी हुई तबाह, अब लगा रहे माफी की गुहार

11:47 AM Oct 16, 2023 IST | Ritika Jangid
annabelle से भी श्रापित इस गुड़िया ने शख्स को दिया श्राप  जिंदगी हुई तबाह  अब लगा रहे माफी की गुहार
Advertisement

एनाबेल गुड़िया के बारे में आपने जरूर सुना होंगा। इस शापित गुड़िया के ऊपर कई फिल्में भी बन चुकी है। शापित वस्तुओं की सूची में ये गुड़िया पहले नंबर पर आती है। खैर, दुनिया में कई शापित वस्तुएं है लेकिन एनाबेल को मुकाबला देती है एक और गुड़िया, इसका नाम रॉबर्ट यूजीन ओटो है। कहा जाता है कि इस गुड़िया की फोटो लेने के लिए आपको इजाज़त लेनी होगी, नहीं तो आपके साथ कुछ अनहोनी हो जाएंगी। अब एक यूटूबर ने ये बात नहीं मानी और गुड़िया को छुने की कोशिश की लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसके लिए तो उन्होंने भी नहीं सोचा था।

बता दें, फ्लोरिडा के ईस्ट मार्टेलो म्यूजियम में रखी हुई गुड़िया के बारे में कई यूटूबर्स वीडियो में बना चुके हैं। जिसमें से 25 वर्षीय कलानी स्मिथ और एक्सप्लोरिंग विद जोश के नाम से मशहूर कनाडाई यूट्यूबर रोबर्ट गुड़िया की कहानी का पर्दाफाश करना चाहते थे। इसके लिए वो दोनों म्यूजियम गए थे। उन्होंने अपनी वीडियो में रोबर्ट गुड़िया के बारे में बताया कि एक नौकर ने रॉबर्ट नाम के लड़के को काले जादू वाली गुड़िया दी थी। इस गुड़िया ने सूट पहना हुआ है और उसके हाथ में एक छोटा सा कुत्‍ता है। इस गुड़िया के पास अलौकिक शक्‍त‍ियां हैं। ये हंस सकती है। इधर, उधर घूम सकती है। किसी को भी श्राप दे सकती है, साथ ही उसकी जिंदगी तबाह भी कर सकती है।

आगे कलानी बताता है कि रोबर्ट गुड़िया उन लोगों को श्राप देती है जो बिना अनुमति के उसकी फोटो खींचते हैं या वीडियो बनाते हैं। फ‍िर उन लोगों के साथ बहुत बुरा होता है। वे कहता है कि हमने भी यही गलती कर दी। हमने बिना पूछे उसे छूने की कोश‍िश की जिसके बाद बाहर आते ही हमें ऐसा लगा कि मानो कोई हमें रोक रहा है।

बता दें, जोश ने गुड़िया के पास खून चढ़ाया था। एक वीडियो भी उसने शेयर किया था, जिसमें वह रॉबर्ट को खून चढ़ाते हुए दिखा था। जिसके बाद जोश को आवाज आनी शुरु हुई, जो उसे रुकने के लिए कह रही थी। जोश बताता है कि हमें कुछ आवाजें मिलीं, जो ऐसा लग रहा था कि जैसे हमारे वॉयस रिकॉर्डर से कोई कुछ कह रहा हो। बोल रहा हो कि रुको। अभी नहीं जाना है।

कलानी स्मिथ ने बताया, हमने गुड़िया की बात नहीं मानी और बाहर आ गए। अचानक हमारे ऊपर किसी ने हमला किया। ऐसा लगा कि जैसे हमारे चारों ओर आग लगा दी गई हो। हवा भी गर्म बहन लगी। हालत इतनी खराब हो गई कि दोनों उल्‍ट‍ियां करने लगे। जोश को दिक्‍कत ज्‍यादा हो रही थी, क्‍योंकि रॉबर्ट को खून उसने ही दिया था। हमें लगा कि अब अस्‍पताल ले जाना होगा, वरना वह मर जाएगा। वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था। उसे नीचे लिटाया और पानी डाला।

किसी तरह महज 20 मिनट के अंदर हम लोग पर‍िसर से भाग निकले। जोश ने दावा किया कि गुडिया की क्‍ल‍िप शूट करने के बाद उसके साथ कई तरह की अनहोनी हुई। उसकी फ्लाइट कैंसल हो गई। सामान गायब हो गया। आंखों में सूजन आ गई और सिर में काफी तेज दर्द होने लगा। स्‍म‍िथ ने कहा, हमने रॉबर्ट से माफी मांगी है और इसके प्यूरिफिकेशन की कोशिश कर रहे हैं ताकि उसका श्राप किसी तरह कम हो जाए।

हालांकि, रॉबर्ट यूजीन ओटो गुड़िया को बिना इजाजत के छुने वाले या उसकी फोटो खिंचने वालों के साथ अनहोनी पर कई लोग हामी भर चुके हैं। ऐसे कई यूटूबर्स है, जो शापित गुड़िया का मजाक बना चुके है और फिर उनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना हुई हैं।

Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
Advertisement
×