टाइगर श्रॉफ से मिले धोखे से पहले टीवी के इस मशहूर एक्टर ने भी तोड़ा था दिशा पाटनी का दिल
बॉलीवुड की डीवा और ब्यूटी क्वीन कही जाने वाली दिशा पाटनी आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।लेकिन क्या आपको पता हैं की टाइगर श्रॉफ से पहले भी टीवी के के मशहूर कलाकार ने दिशा पाटनी का दिल तोडा था
11:41 AM Aug 24, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड की डीवा और ब्यूटी क्वीन कही जाने वाली दिशा पाटनी आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दरअसल एक्ट्रेस कभी अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात हो और उनके सो कॉल्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वही अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ रही हैं। लेकिन दोनों ने ना ही अपने रिश्ते पर और न ही अपने ब्रेकअप की खबर पर कोई मुहर लगाई है। लेकिन क्या आपको पता हैं की टाइगर श्रॉफ से पहले भी टीवी के के मशहूर कलाकार ने दिशा पाटनी का दिल ऐसे ही तोडा था।
Advertisement
.jpg)
दरअसल टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा पाटनी ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के एक्टर पार्थ संतान को डेट कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा और टाइगर साल 2013 में एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। वही सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत ज्यादा समय तक नहीं चला, क्योंकि कहा जाता हैं की पार्थ समथान ने दिशा को प्यार में धोखा दिया था। हालांकि दिशा ने टाइगर की तरह ही पार्थ समथान के साथ भी कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाईं।

Advertisement
वही रिपोर्ट्स की माने थे दिशा और पार्थ काफी सीरियस रिलेशन में थे। लेकिन इनके रिश्तों के बीच कड़वाहट तब आई जब दिशा को पता चला की पार्थ विकास गुप्ता को भी डेट कर रहे थे।इसकी भनक लगते ही दिशा ने पार्थ से दूरियां बनानी शुरू कर दी थी।

हालांकि जिस तरह दिशा ने अपने और टाइगर के रिश्तों पर आज तक मुहर नहीं लगाई हैं ठीक उसी तरह अपने और पार्थ के रिश्ते को भी दिशा ने दुनिया की नजर से छुपा कर रखा था।

वही आपको बता दें कि पार्थ और विकास गुप्ता के रिश्ते के बारे में एकता कपूर ने खुलासा किया था। यहां तक की दोनों की पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
Advertisement