टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भूलकर भी व्रत में खाली पेट नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन,नहीं तो होगा नुकसान

चैत्र नवरात्रि का आरम्भ 25 मार्च से हो चुका है। माता वैष्णों देवी को समर्पित ये दिन हिंदुओं का एक खास त्योहार है।

03:24 PM Mar 26, 2020 IST | Desk Team

चैत्र नवरात्रि का आरम्भ 25 मार्च से हो चुका है। माता वैष्णों देवी को समर्पित ये दिन हिंदुओं का एक खास त्योहार है।

चैत्र नवरात्रि का आरम्भ 25 मार्च से हो चुका है। माता वैष्णों देवी को समर्पित ये दिन हिंदुओं का एक खास त्योहार है। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा को खुश करने के लिए भक्त देवी मां के लिए व्रत भी करते हैं। हालांकि नवरात्रि में व्रत करते समय लोग अक्सर कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक भी होती है। 
ऐसा इस वजह से क्योंकि खाली पेट रहने से पेट में एसिड की परेशानी ज्यादा होती है,जिस कारण आपको व्रत में कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 
1.केला खाने से सीने में जलन
केले का खाली पेट सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि केले में मैग्नीशियम पाया जाता है जिस वजह से खाली पेट केले का सेवन कर लेने से सीने में जलन होने लगती है इतना ही नहीं केला खाने से कुछ लोगों को जलन की परेशानी से भी जूझना पड़ता है। 

2.दूध से होता है इनडाइजेशन
ज्यादातर लोग दूध को खाली पेट ही पी लेते हैं। लेकिन इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मसल्स को खोकला कर देता है। इसके साथ ही खाली पेट रहने से इनडाइजेशन की परेशानी सबसे ज्यादा होती है और कफ की परेशानी भी हो सकती है।  
3.एसिड लेवल बढ़ाता है दही
व्रत के समय खाली पेट दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया मौजूद होता है जो खाली पेट होने की कारण एसिड के स्तर को बढ़ा देता है और जिस वजह से कभी-कभी खाली पेट होने की वजह से जलन भी हो जाती है। 
4.मीठी चीजें
बहुत बार ऐसा होता है जब लोग खाली पेट मीठी चीजों का सेवन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से अपना बचाव करें क्योंकि खाली पेट मीठी चीजें खा लेने से बॉडी में शुगर लेवल बढऩे लगता है। 
5.न करें चाय का सेवन
वैसे तो ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन और सिरदर्द की परेशानी भी होती है,इसलिए हमेशा ध्यान रखें खाली पेट चाय पीने से हमेशा बचें। 
Advertisement
Advertisement
Next Article