For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस लड़की का वीडियो साल 2023 में देखा गया सबसे ज्यादा बार, सूरत पर फिदा हुए लोग!

03:18 PM Dec 11, 2023 IST | Ritika Jangid
इस लड़की का वीडियो साल 2023 में देखा गया सबसे ज्यादा बार  सूरत पर फिदा हुए लोग

आज के समय जहां प्रत्येक शरीर के रंग को सुंदर माना जाता है वहीं आज भी आधे से ज्यादा आबादी ऐसी है जिनके लिए सुंदरता का अर्थ गोरा रंग होता है। जब सोशल मीडिया पर रिल्स स्क्रोल करते हुए कोई गोरी लड़की मेकअप करती है तो लोग उसे 'आप बहुत सुंदर है, आपको मेकअप की जरूरत नहीं है' लिखते है, वहीं जब एक ब्लैक ब्यूटी मेकअप की वीडियो बनाती है तो लोग उस महिला के रंग को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते है।

लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जो उन लोगों की बोलती बंद करने वाली है, जिनके लिए ब्लैक ब्यूटी उनके ब्यूटी स्टैंडर्ड्स में कहीं फिट नहीं बढ़ती है फिर भी उसने रिकॉर्ड बनाकर सबकों चौंका दिया है।

सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो

एक एनफ्लुएंसर और मॉडल न्याडोली डेंग का वीडियो टिकटॉक पर साल 2023 में सबसे ज्यादा देखा गया। न्याडोली ने मार्च, 2023 में अपना एक मेकअप ट्यूटोरियल पोस्ट किया था। जिसे अब तक 504 मिलियन ये भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये टिकटॉक वीडियो की लिस्ट में टॉप पर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nyadollie (@nyadolliee)

न्याडोली एक गहरे काले रंग की लड़की है, जो इसमें मेकअप करना सिखा रही है। इंस्टाग्राम पर भी उसने ये वीडियो शेयर किया था, जिसे यहां लाखों बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

न्याडोली ने वीडियो में बताया कि वह अपने चेहरे पर अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही है। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स उसक मेकअप की तारीफ करते हुए नहीं रुक रहे हैं।

 

एक यूजर लिखता है, आप बहुत खूबसूरत है आपको मेकअप की जरूरत नहीं है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी स्किन बहुत सुंदर है। बता दें, न्याडोली अपने इंस्टाग्राम पर भी मेकअप से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×