ये ग्रीन-जूस वजन घटाने में होता है बेहद मददगार, जान लें इसे बनाने का तरीका
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन का बढ़ना सबसे आम हो गया है। हर कोई अपने वजन बढ़ने से बहुत परेशान है। कई लोगों का वजन उनकी हाइट से ज्यादा होता है
11:10 AM Aug 16, 2019 IST | Desk Team
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन का बढ़ना सबसे आम हो गया है। हर कोई अपने वजन बढ़ने से बहुत परेशान है। कई लोगों का वजन उनकी हाइट से ज्यादा होता है जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां उन्हें होती हैं। लोग समय रहते अपने वजन को कम नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर कई तरह की परेशानियां उन्हें हो जाती हैं।
Advertisement
हार्ट प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापा यह समस्याएं ज्यादा वजन होने से इनका खतरा बढ़ जाता है। अपने वजन को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज, डाइटिंग और योग ये सब करना शुरु हो जाते हैं। अगर आप अपनी डाइट में ग्रीन-जूस को शामिल करते हैं तो आप आपका वजन जल्द ही कम हो जाएगा।
ये जूस कीवी, लीटस और पालक से बनता है
फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कीवी, लीटस और पालक में होती है जो वजन कम करने में बहुत लाभकारी होता है। कीवी में विटामिन सी के साथ कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
कैलोरी की मात्रा पालक और लीटस में काम होती है जिससे शरीर में एनर्जी आती है। शरीर को डिटॉक्स करने में भी ग्रीन जूस बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें ड्यूरेटिक और क्लीजिंग की मात्रा है।
ऐसा बनता है ग्रीन जूस
इस जूस को बनाने के लिए 1 कीवी, 5 पालक के पत्ते, 3 लीटस के पत्ते और 1 कप पानी मिलाकर इसे ब्लेंड कर लें। इस जूस को छानने के बाद कम से कम तीन बार सप्ताह में पिएं।
हरे सेब, धनिया और खीरे का जूस
इस ग्रीन जूस की बात करें तो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी की मात्रा कम। 16 कैलोरी, विटामिन के, पोटेशियम की मात्रा एक कप खीरे में होती है।
नॉन-डाइजेस्टेबल कंपाउंड हरे सेब में पाया जाता है जो गुड बैक्टीरिया को पेट के अंदर प्रोमोट करता है। यह आपके वजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर में मेटबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है और वजन कम होता है।
इस तरह बनाते हैं यह जूस
इस जूस को बनाने के लिए आधा खीरा, 2 धनिया पत्ता, 1 हरा सेब और 1 कप पानी लेकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। उसके बाद इस जूस को छान लें और कम से कम 2 से 3 बार इस जूस को सप्ताह में पीएं। इस जूस से आपको वजन कम होगा।
Advertisement