टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कभी रेप के आरोपों से घिरे रह चुके टीवी के इस हैंडसम मुंडे की खुली किस्मत,हिमांश कोहली को ‘यारियां 2’ से किया रिप्लेस

कभी रेप के आरोपों से घिरे रह चुके टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी फिल्म ‘यारियां 2’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है और इस फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर हिमांश कोहली को रिप्लेस कर दिया है।

04:18 PM Oct 12, 2022 IST | Desk Team

कभी रेप के आरोपों से घिरे रह चुके टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी फिल्म ‘यारियां 2’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है और इस फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर हिमांश कोहली को रिप्लेस कर दिया है।

टीवी इंडस्ट्री
के
  कई ऐसे जाने माने
कलाकार है जो बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखकर लोगों के दिलों पर जादू चला
चुके है। तमाम कलाकारों की इस लिस्ट में अब एक और टीवी एक्टर का नाम शामिल हो गया
है जो लोगों के दिलों को पहले भी अपनी अदाकारी से जीत चुके है। दरअसल, टीवी
इंडस्ट्री का हैंडसम मुंडा पर्ल वी पुरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम भी सामने आ गया है।

Advertisement

पर्ल वी पुरी टीवी
इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है जिन्होंने
नागिन 3′ और ब्रह्मराक्षस 2′ जैसे कई पॉपुलर शो में काम करके लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई। पर्ल की यंग ऑडियंस में जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। टीवी की दुनिया में काम
करने के बाद अब जल्द ही पर्ल वी पुरी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है और इस फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर हिमांश कोहली को रिप्लेस कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट
की मानें तो, पर्ल वी पुरी
यारियां 2′
के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे और इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर उन्हें साइन किया गया है। यह फिल्म
साल 2014 में रिलीज हुई हिमांश कोहली की फिल्म
यारियां का सीक्वल है। इस फिल्म में
पहली बार बड़े पर्दे पर
पर्ल वी पुरी नजर
आने वाले है और इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी हो गई है।
यारियां 2′ अगले साल 12 मई 2023 को रिलीज होने
वाली है।

कुछ सालों पहले पर्ल
वी पुरी क नाम काफी लाइमलाइट में आया था। दरअसल, साल 2021 में उन पर एक नाबालिग लड़की
के साथ कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा था, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें
गिरफ्तार भी किया था। हालांकि उस मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है और उस वक्त उनके
इंडस्ट्री के तमाम दोस्त और कई जाने माने सेलिब्रिटीज भी एक्टर का सपोर्ट करते नजर आए
थे। उस मामले के बाद से पर्ल वी पुरी अब सीधे बड़े पर्दे पर फिल्म
यारियां 2
 से वापसी करने वाले है।

फिल्म यारियांका निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया था और अब इसके अगले
पार्ट यानि
यारियां 2
का निर्देशन दिव्या खोसला
कुमार ही करती नजर आएंगी। पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला कुमार साल
2020  में एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए थे।
दोनों का ये वीडियो 
तेरी आंखों में लोगों को काफी पसंद आया था। उस एलबम के बाद ये
दूसरा प्रोजेक्ट होगा, जिसके लिए दोनों दोबारा साथ काम करेंगे। 

Advertisement
Next Article