W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ये हॉलीवुड एक्ट्रेस है देसी गर्ल Priyanka Chopra की कार्बन कॉपी, बोली- उनकी तरह दिखना सम्मान की बात

जमीला काफी हद तक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखाई देती हैं. उनके लुक्स, नैन-नक्श बिल्कुल प्रियंका से मिलते जुलते हैं। जमीला ने कहा कि लोग उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझने की गलती कर देते हैं। हालांकि वो भी प्रियंका की तरह दुनियाभर में मशहूर होना और काम करना चाहती हैं।

05:56 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

जमीला काफी हद तक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखाई देती हैं. उनके लुक्स, नैन-नक्श बिल्कुल प्रियंका से मिलते जुलते हैं। जमीला ने कहा कि लोग उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझने की गलती कर देते हैं। हालांकि वो भी प्रियंका की तरह दुनियाभर में मशहूर होना और काम करना चाहती हैं।

ये हॉलीवुड एक्ट्रेस है देसी गर्ल priyanka chopra की कार्बन कॉपी  बोली  उनकी तरह दिखना सम्मान की बात

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस वक्त
देसी गर्ल अपने बच्चे के साथ मदरहुड एंजॉय कर रहीं हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस एक
बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई है लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि
अपने जैसी दिखने वाली एक हॉलीवुड एक्ट्रेस की वजह से प्रियंका चर्चाओं में छाई हुई
हैं।

Priyanka Chopra Jonas | Miss World, Biography, Movies, & TV | Britannica

वैसे तो सोशल मीडिया पर स्टार्स की तरह दिखने वाले कई लोग मिल जाएंगे, जिन्हें
कई बार गलती से सेलिब्रेटी भी समझ लिया जाता है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की
कार्बन कॉपी देखने वाली एक हॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों चर्चा में है। जानी मानी
हॉलीवुड एक्ट्रेस जमीला जमील की मुश्किलें उस सयम बढ़
गईं, जब लोग उन्हें प्रियंका चोपड़ा कहने लगे।

Jameela Jamil - IMDb

दरअसल, हॉलीवुड एक्ट्रेस जमीला काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखाई देती हैं। उनके लुक्स, नैन-नक्श बिल्कुल प्रियंका से मिलते जुलते हैं, ऐसे में उन्हें देखकर किसी का
भी धोखा खाना आम है। अपने एक इंटरव्यू में जमीला ने कहा कि लोग उन्हें प्रियंका
चोपड़ा समझने की गलती कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वो भी प्रियंका की तरह
दुनियाभर में मशहूर होना और काम करना चाहती हैं।

Priyanka Chopra dazzles in an orange plunging sequin dress as she gets  spotted in Paris: PHOTOS | PINKVILLA

जमीला ने आगे कहा, ‘मैंने अपनी युवावस्था का बहुत सारा समय अदृश्य
होने और बाहर खड़े न होने की कोशिश में बिताया। जैसे-जैसे मैं बूढ़ी होती हूं, मुझे एहसास होता है कि समय समाप्त हो रहा है। हमें जितना हो सके जीवन का जश्न
मनाने की जरूरत है, तो अब, हर दिन एक पार्टी है।

Jameela Jamil

उन्होंने आगे कहा, फैक्ट ये है कि मुझे हर समय प्रियंका चोपड़ा की तरह देखा
जाता है। ईमानदारी से कहूं तो ये मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन मुझे हमेशा लोगों के बीच उतने ही अच्छे से पेश आना पड़ता है। वर्क फ्रंट
की बात करें तो जमीला जल्द ही अपनी अगली फिल्म पिच परफेक्ट: बंपरमें नजर आएंगी। जिसका प्रिमियर 23 नवंबर को होगा। इस फिल्म में उनके साथ
अभिनेता एडम डेविन और फ्लूला बोर्ग भी होंगे।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×