राहा के पहले क्रिसमस को रणबीर और आलिया ने इस तरह बनाया स्पेशल, तस्वीरें कर देंगी हैरान
आज पुरे देश में क्रिसमस की जश्न देखने को मिल रही हैं। जहां आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सभी सितारे क्रिसमस के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। वही हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट भी अपने पुरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाती हुई नजर आई। जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
12:55 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team
आज पुरे देश में क्रिसमस की जश्न देखने को मिल रही हैं। जहां आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सभी सितारे क्रिसमस के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। वही हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट भी अपने पुरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाती हुई नजर आई। जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वही अब आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Advertisement

दरअसल देर रात कपूर परिवार और भट्ट परिवार ने एक साथ मिलकर क्रिसमस का जश्न मनाया, जिसकी एक झलक आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आलिया इस फोटो में बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट अपने फैंस को क्रिसमस की बधाइयां दी है। फोटो के कैप्शन में लिखा है कि- मैरी मैरी विद चेरी। वही इन तस्वीरों में आलिया बेहद प्यारी और क्यूट दिख रही हैं।

Advertisement
आलिया के अलावा उनकी सास और दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। नीतू सिंह की इन फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट की बहनें पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही नीतू सिंह ने सभी को क्रिसमस 2022 की ढे़र सारी बधाईयां भी दी हैं।
वही मां बनने के बाद आलिया ने वापस से खुद को फिट और फाइन कर लिया हैं। बता दे की आलिया और रणबीर की शादी के बाद यह पहला क्रिसमस हैं। साथ ही ये क्रिसमस दोनों के लिए और भी स्पेसेल दोनों की बेटी राहा ने बना दी हैं।

जहां दोनों ने अपने बेटी का यह पहला क्रिसमस बड़े की ख़ास अंदाज में सेलिब्रेट किया हैं। राहा के नाम की क्रिसमस ट्री भी सजी हुई दिखाई दे रही हैं। वही आलिया और रणबीर ने अभी तक अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई हैं।
Advertisement