For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस शख्स को औरतों से लगता है डर, 55 साल से खुद को किया है घर में कैद

09:52 AM Oct 15, 2023 IST | Khushboo Sharma
इस शख्स को औरतों से लगता है डर  55 साल से खुद को किया है घर में कैद

एक महिला और पुरुष के मिलन से ही एक नई ज़िन्दगी का निर्माण होता है। दुनिया को आदम और हवा ने इसी तरह आगे बढ़ाया था। लेकिन क्या होता अगर आदम हवा से चिढ़ जाता और कभी उसके पास नहीं जाता?

सीधी सी बात है कि इंसानो की प्रजाति इसके आगे जा ही नहीं पाती। आजकल, दुनिया भर में कुछ लोग हैं जो किसी खास कारण से ब्रम्हचर्य का पालन करने का वादा करते हैं। भारत में ऐसा प्राचीन काल से होता आ रहा है। लेकिन इनकी संख्या अब बहुत कम हो गई है।

कौन है ये शख्स जिसे लगता है महिलाओं से डर?

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक ब्रम्हचारी बहुत ट्रेंड में है। कैलिटेक्स नज़मुईता नाम के इस व्यक्ति ने आजतक महिलाओं से कभी कांटेक्ट नहीं किया। 71 वर्षीय इस आदमी ने अपने घर के चारों ओर 15 फ़ीट का फेन्स बनाया है। उसी में वह खुद को बंद करके रहता है। 71 वर्षीय कैलिटेक्स महिलाओं से डरता है। उसे किसी महिला से मिलना न पड़े इसीलिए उसने खुद को अपने घर में कैद कर रखा है।

किसी महिला के आज तक करीब नहीं गए

कैलिटेक्स 71 वर्ष का हो गया है। लेकिन इतनी लंबी उम्र में उसने कभी किसी औरत से संपर्क नहीं किया। उसके पास कोई प्रेमिका नहीं है और न ही उसकी पत्नी है। वह महिलाओं से काफी डर जाता है। उसने अपने घर के चारों ओर पंद्रह फ़ीट की दीवार बना रखी है, जिससे वह महिलाओं को दूर रख सकता है। इस घर में वह पिछले 55 साल से रहता है।. कैलिटेक्स स्त्री-पुरुष के संबंधों से डरता है। वह पिछले पचपन वर्षों से बाहरी दुनिया से बिल्कुल अंजान है।

जिनसे लगता है डर उन्हीं के वजह से है ज़िंदा

कैलिटेक्स ने खुद को पचपन साल की इस घर में कैद रखने की वजह बताई। उसने बताया कि जब वो छोटा था तब घर पर कोई महिला आती थी तो उसे बहुत डर लगता था। उसने अपने डर को दूर करने का निर्णय लिया। उसने महिलाओं से पूरी तरह खुद को अलग कर लिया। लेकिन आपको बताएं कि कैलिटेक्स जिन महिलाओं से डरता है उन्हीं महिलाओं के बदौलत वह आज जिंदा है। उसके गांव की महिलाएं उसके लिए खाना-पानी लाती है। साथ ही, कोई भी महिला उसके घर में जाने की कोशिश नहीं करती क्योंकि वे जानती है कि कैलिटेक्स को उनसे डर लगता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×