टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Andhra Pradesh के इस शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी Washing Machine

08:28 AM Feb 26, 2024 IST | Pratibha
Worlds Smallest Washing Machine

Worlds Smallest Washing Machine: भारत के लोगों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर आप तमाम ऐसे वीडियो देख पाएंगे जिसमें लोगों ने अपने हुनर से लोगों को हैरान कर दिया है। अब आंध्र प्रदेश से भी एक (Worlds Smallest Washing Machine) ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस शख्स ने टैलेंट से सभी को हक्का बक्का कर दिया है। तो चलिए आगे जानते हैं।

Advertisement

Worlds Smallest Washing Machine

ये है दुनिया की सबसे छोटी वाशिंग मशीन

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपने टैलेंट को सभी के सामने प्रस्तुत करते हैं। अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए। वीडियो आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है। वीडियो में सई तिरुमलानीदी नाम के एक शख्स ने दुनिया का (Worlds Smallest Washing Machine) सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाई है। ऐसा कर उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सोशल मीडिया पर इस वॉशिंग मशीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। लोगों को यह काफी अजूबा भी लग रहा है।

Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @guinnessworldrecords नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

क्यों खास है ये वाशिंग मशीन

21 फरवरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वॉशिंग मशीन को बनाने की प्रक्रिया के साथ कपड़ों को धुलते भी दिखाया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बिल्कुल छोटी सी वॉशिंग मशीन को पहले एसेंबल किया जाता है। इसके बाद इसमें पानी और कपड़े के साथ (Worlds Smallest Washing Machine) वॉशिंग पाउडर भी मिलाया जाता है। वीडियो में वॉशिंग मशीन चलते हुए और कपड़े को धोकर निकालते हुए भी दिखाया गया है। इस मशीन की लंबाई-चौड़ाई 37 मिमी x 41 मिमी x 43 मिमी है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कॉमेंट किया है।

Worlds Smallest Washing Machine

लोगों ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।एक शख्स ने लिखा है- भारत टैलेंटेड लोगों से भरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा है- कोई इस शख्स को दुनिया का (Worlds Smallest Washing Machine) सबसे छोटा पंखा बनाने को कह दो। बहरहाल, आपको दुनिया का यह सबसे छोटा वॉशिंग मशीन कैसा लगा। अपनी राय जरूर कॉमेंट करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article