For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पड़ोसी देश में बैठा ये शक्स है सुपरस्टार रजनीकांत का हमशक्ल, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट में मचाई खलबली

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के नाम का डंका सिर्फ इस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में बजता है। इन दिनों रजनीकांत के हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दिलचस्प बात ये है कि ये शक्स भारत नहीं हमारे पड़ोसी देश से है।

09:57 AM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के नाम का डंका सिर्फ इस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में बजता है। इन दिनों रजनीकांत के हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दिलचस्प बात ये है कि ये शक्स भारत नहीं हमारे पड़ोसी देश से है।

पड़ोसी देश में बैठा ये शक्स है सुपरस्टार रजनीकांत का हमशक्ल  वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट में मचाई खलबली

साउथ सुपरस्टार
रजनीकांत की दीवानगी लोगों के चिर चढ़ कर बोलती है। रजनीकांत के कितने चाहने वाले
है, इस बात का अंदाजा लगाना भी अपने आप में काफी मुश्किल है। रजनीकांत के नाम का
डंका सिर्फ इस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में बजता है। इन दिनों रजनीकांत के
हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई
हैरान है। दिलचस्प बात ये है कि ये शक्स भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान से है।

Actor & Fellow Traveller Rajnikanth Talks About His Love For Travel -  Outlook Traveller

रजनीकांत से पहले
भी कई ऐसे सुपरस्टार रहे है जिनके हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हुई हैं। फिर चाहे वो अनिल कपूर हो, दीपिका पादुकोण हो या फिर आलिया भट्ट ही
क्यों न हो। अब इसमें रजनीकांत का नाम भी शामिल हो गया है। रजनीकांत का ये हमशक्ल हमारे
पड़ोस के देश पाकिस्तान का रहने वाला है। पहली नजर में आप भी इस शक्स को देखेंगे
तो शायद आपकी आंखे भी धोखा खा जाए।  

बता दें कि सोशल
मीडिया पर वायरल हो रहे पाकिस्तान के रहने वाले रजनीकांत के हमशक्ल का नाम रहमत
गशकोरी है। रहमत पाकिस्तान सरकार की नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। रहमत की शक्ल
एकदम  सुपरस्टार रजनीकांत से मिलती है और
उनकी तस्वीरों ने अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट पर खलबली मचा दी
है।

रजनीकांत से शक्ल
मिलने पर रहमत का कहना है कि उनका मानना है कि भगवान ने उन्हें एक महान एक्टर और इंसान
रजनीकांत की तरह दिखने वाले लुक्स दिए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब भी उनकी तुलना
रजनीकांत से की जाती है तो उन्हें बेहद खुशी होती है। इसके साथ ही उन्होंने एक
किस्सा शेय़र करते हुए बताया कि एक बार वो कराची में एक मेडिकल चेकअप के लिए गए थे
तो वहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। लोगों ने उनसे पूछा कि क्या
वो रजनीकांत है तो उन्होंने कहा कि हां लेकिन वो पाकिस्तान से है।

editorial - Southern spice: Rajnikanth as 'thalaiva' - Telegraph India

जब रहमत से रजनीकांत से मिलने के बारे में पूछा गया
तो उन्होंने कहा कि वो खुद रजनीकांत से मिलकर उनके साथ तस्वीर लेना चाहते है, ताकि
वो लोगों के ये दिखा सके कि एक रजनीकांत पाकिस्तान से है और एक भारत से। रजनीकांत
जैसे लुक्स पाकर बेशक रहमत अपने आपको काफी खुशकिस्मत मानते है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×