Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Australia में लॉन्च हुई Mahindra की यह दमदार SUV, जानें कितनी है कीमत

04:59 PM Jul 05, 2025 IST | Himanshu Negi

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में कई शानदार गाड़ियां पेश की है अब महिंद्रा की गाड़ियों का डंका विदेशों में बज रहा है। बता दें कि Mahindra की दमदार XUV 3XO को ऑस्ट्रेलिया में भी लॉन्च कर दिया । बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में इस कार को शानदार फीचर के साथ ही दो वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। जानतें है महिंद्रा की XUV 3XO कार की ऑस्ट्रेलिया में कितनी कीमत और फीचर दिए गए है।

4 लाख रुपये सस्ती XUV 3XO

महिंद्रा ने भारतीय बाजार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले XUV700 और scorpio के वेरिएंट को पहले से ही लॉन्च किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के बाजार में XUV 3XO को लॉन्च करने की सबसे खास बात यह है कि यह कार भारतीय बाजार से 4 लाख रुपये सस्ती है और ऑस्ट्रेलिया के बाजार में धूम मचाने को तैयार है।

XUV 3XO की कीमत

XUV 3XO के दो वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। बता दें कि AX5L और AX7L को ऑस्ट्रेलिया के बाजार में उतारा गया है। लेकिन यह कीमतें सिर्फ 31अगस्त तक जारी रहेगी इसके बाद इस कार की ऑस्ट्रेलिया की करेंसी के अनुसार 500 AUD तक बढ़ोतरी हो  जाएगी।

XUV 3XO के AX5L वेरिएंट की कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार 13.18 लाख रुपये है।

XUV 3XO के AX7L वेरिएंट की कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार 14.87 लाख रुपये है।

Also Read: 14 जुलाई को लॉन्च होंगे Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE स्मार्टफोन, जानें फीचर

 

Advertisement
Advertisement
Next Article