शनि देव के दंड से अपना बचाव करने के लिए फौरन छोड़ दें ये काम,वर्ना होगा...
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और मान्यता है कि जिस इंसान पर भी शनि देव की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो उसके जीवन में भूचाल आना स्वाभाविक हो जाता है।
07:05 AM Mar 07, 2020 IST | Desk Team
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और मान्यता है कि जिस इंसान पर भी शनि देव की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो उसके जीवन में भूचाल आना स्वाभाविक हो जाता है। उस व्यक्ति के लगभग सभी काम न चाहते हुए भी उलटे हो जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक यदि इंसान ऐसे गलत काम करने लगता है जिस वजह से कोई पीडि़त हो तो ऐसे लोगों को शनिदेव कठोर दंड देते हैं। यदि आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको आज से ही ये गलम कामों को करने से छोडऩा होगा।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय…
1.हर शनिवार को सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
2.श्री हुनमान चालीसा का नित्य एंव विशेषकर प्रति शनिवार दोनों वक्त पाठ करें।
3.शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाए। ऐसा करने से शनि की पीड़ा से शंति मिलेगी। इसके साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनि मंत्र का 108 बार जप भी करें।
4.इसके अलावा शनिदेव से जुड़ी वस्तुएं जैसे काली उड़द की दाल,तिल,लौह,काले कपड़े आदि का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
शनिवार को भूलमकर भी नहीं करने चाहिए ये काम…
-शनिवार के दिन तांबे के बर्तनों का दान करने से मनुष्य को किसी भी तरह से नुकसान होने लगता है।
-शनिवार के दिन सफेद मोती खरीदरकर किसी को भेट करने से यंत्रों,मशीनों से होने वाली दुर्घटना के योग बनते हैं।
-शनिवार के दिन किसी को चांदी के आभूषण खरीदरकर भेट करने से इंसान कर्जदार बन जाता है।
-शनिवार के दिन किसी को लाल स्याही वाला पेन खरीदकर तोहफे के रूप में देने से मनुष्य अपयश का भागी बनता है।
-वहीं शनिवार के दिन चमेली का इत्र खरीदकर किसी को भी भेंट करने से इंसान कई सारे रोगों का शिकार हो जाता है।
Advertisement
Advertisement