इस राज्य ने किया बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी
सरकारी कर्मचारियों को और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब मिलेगी बराबर ग्रेच्युटी
गुजरात राज्य की सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
बुधवार को गुजरात सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। भूपेंद्र पटेल की सरकार ने गुजरात में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी लिमिट को 25 प्रतिशत बढ़ाकर 25 लाख रुपये तक कर दी है । आपको बता दें इससे पहले, गुजरात सरकार के कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर अधिकतम 20 लाख रुपये की लिमिट में ही रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाता था। सरकार के इस फैसले के बाद से अब गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी दी जाएगी। गुजरात राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। इस फैसले के बाद गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर ग्रेच्युटी मिलेगी।
जानिये कब रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
गुजरात सरकार के इस बड़े फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर ग्रेच्युटी मिलेगी। राज्य के सरकारी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी बढ़ाने के फैसले से गुजरात सरकार को हर साल 53.13 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा खर्च करना होगा। बता दें 1 जनवरी, 2024 के बाद रिटायर होने वाले गुजरात सरकार के सभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई ग्रेच्युटी लिमिट का फायदा मिलेगा। हालांकि, जो कर्मचारी 1 जनवरी, 2024 से पहले रिटायर हुए हैं, उनके लिए ये लिमिट लागू नहीं होगी।
महंगाई भत्ते में भी इजाफा
गुजरात सरकार ने एक दूसरे फैसले में राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA ) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही अब गुजरात सरकार की नौकरी करने वाले लोगों को बेसिक सैलरी का 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2024 से मिलने वाली सैलरी पर DA बढ़ाकर दिया जाएगा। जुलाई से लेकर नवंबर तक के बकाया DA का दिसंबर की सैलरी के साथ भुगतान किया जाएगा। जबकि पेंशनर्स को जनवरी, 2025 में इसका भुगतान किया जाएगा। राज्य के 9 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA बढ़ाए जाने के फैसले का फायदा मिलेगा।