For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2 करोड़ नोट और Coins से सजाया गया ये Temple, 22 कैमरों के निगरानी में है भव्य मंदिर

05:49 PM Sep 18, 2023 IST | Pratibha
2 करोड़ नोट और coins से सजाया गया ये temple  22 कैमरों के निगरानी में है भव्य मंदिर

गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर बेंगलुरु के पुत्तेनाहली में सत्य साईं गणपति मंदिर को नए नोटों से सजाया गया है। इन नोटों से सुंदर फूल और माला बनाए गए और माता की मूर्ति को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं इस मंदिर की सुदंरता को देख लोग भी हैरान हो गए हैं।

बता दें कि इन दिनों इंटरनेट पर एक मंदिर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह मंदिर बेंगलुरु के पुत्तेनाहली का है। जिसमें सत्य साईं गणपति मंदिर को गणेश चतुर्थी के पावन और खास मौके पर नए नोटों से अलग-अलग तरीके से सजाया गया है।

हालांकि मंदिर को सजाने के लिए कुल 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के नोटों और 50 लाख रुपए से ज्यादा के सिक्कों का प्रयोग किया गया है। इस दौरान 10, 20, 50, 100, 200, 500 रुपए के नोट इस्तेमाल किए गए हैं। नोटों की मदद से सुदंर फूल और माला बनाए गए हैं।

इसके साथ मंदिर में सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था भी की गई है। जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरो की संख्या 22 बतायी गई है। और गनमैन भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग 150 स्वयंसेवकों और कर्मचारियों ने मिलकर मंदिर की सजावट की। इसे तैयार करने में तकरीबन तीन महीने का समय लगा है।

हर साल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मंदिर को अलग-अलग तरीकों से सजाया जाता है और इसे भव्य रूप देने का प्रयास किया जाता है। वहीं लगातार इस मंदिर को लोगों का प्यार मिलता दिख रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×