W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather: इस बार ज्यादा दिन नहीं सताएगी शीतलहर, इन राज्यों में कम होंगे कोल्ड वेब डेज

Today Weather Update : इस सीजन में शीतलहर वाले दिन यानी कोल्डवेव ‎‎डेज कम होंगे। दिसंबर से‎ जनवरी तक कई राज्यों में तापमान भी सामान्य रहेगा।‎ मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है।

07:58 AM Dec 03, 2024 IST | Ranjan Kumar

Today Weather Update : इस सीजन में शीतलहर वाले दिन यानी कोल्डवेव ‎‎डेज कम होंगे। दिसंबर से‎ जनवरी तक कई राज्यों में तापमान भी सामान्य रहेगा।‎ मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है।

weather  इस बार ज्यादा दिन नहीं सताएगी शीतलहर  इन राज्यों में कम होंगे कोल्ड वेब डेज
Advertisement

Weather Forecast : इस बार की सर्दी में ज्यादा दिन शीतलहर दिन यानी कोल्डवेव ‎‎डेज नहीं होंगे। दिसंबर से‎ जनवरी तक कई राज्यों में तापमान भी सामान्य रहेगा।‎ मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यह पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब,‎ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ‎हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, ‎बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात‎ में तीन महीने के दौरान ‎कोल्ड वेव डेज दो से छह दिन कम हो सकते हैं। दिसंबर में पहाड़ी राज्यों‎ को छोड़ बाकी जगह कोल्ड‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ ‎‎‎‎‎‎वेव डेज की संभावना काफी कम‎ है। नॉर्थ-वेस्ट, नॉर्थ-ईस्ट में बारिश भी हो सकती है।‎ इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। आज सुबह 9 बजे तक एक्यूआई 308 रिकॉर्ड हुआ।

जम्मू-कश्मीर में सोमवार की रात हुई बर्फबारी

इधर, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार की रात बर्फबारी हुई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया है। दक्षिण भारत के राज्य- कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में फेंगल तूफान की वजह से भारी बारिश हो रही है। बीते चार दिनों में तमिलनाडु में तूफान से 12 मौतों का दावा किया गया है।

स्नो कवर एरिया घटा, बारिश बढ़ी

इस साल फरवरी की तुलना में हिमालय पर बर्फ से ढंका क्षेत्र 32% तक ‎घटा है। मानसून में 108% बारिश हुई थी। इन फैक्टरों से इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम ‎है। पिछले साल स्नो कवर एरिया 40% था। मानसूनी बारिश 94%‎ हुई थी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ी ​थी।‎‎

5 दिसंबर से दिल्ली में बढ़ सकती है ठंड: मौसम विभाग

दिल्ली में अगले 24 घंटों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है। 5 दिसंबर से हल्की गिरावट आने के चलते ठंड बढ़ सकती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×