टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस बार होली के नाम पर भूल से भी न करें ये काम

10 मार्च मंगलवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार 9 मार्च को होलिका दहन मनाई जा रही है। लोगों पर होली का खुमार चढ़ गया है। लोग होली का पर्व स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों

11:35 AM Mar 09, 2020 IST | Desk Team

10 मार्च मंगलवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार 9 मार्च को होलिका दहन मनाई जा रही है। लोगों पर होली का खुमार चढ़ गया है। लोग होली का पर्व स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों

10 मार्च मंगलवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार 9 मार्च को होलिका दहन मनाई जा रही है। लोगों पर होली का खुमार चढ़ गया है। लोग होली का पर्व स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में सेलिब्रेट होली के दिन से पहले ही मना लेते हैं। आपने भी अपने दोस्तों और साथियों के ऊपर होली के पर्व पर खूब रंग लगाए होंगे। 
लेकिन होली पर अनजाने या मौज-मौज में कुछ ऐसे काम हैं जो हम सब कर जाते हैं। जिन्हें करना नहीं चाहिए। इन कामों की वजह से दूसरों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इस बार भी आप ऐसे ही होली मनाएं जो किसी को परेशानी में ना डालें। इन कामों को मत करना भैया बुरा ना मानो होली का सहारा लेकर।
गलत बात है जबरन रंग लगाना

रंगों का त्योहार होली को कहते हैं। आपको होली किसी को भी जबरन रंग लगाने का अधिकार नहीं देता है। इसलिए इस होली पर आप किसी को भी उसके बिना मंजूरी के रंग नहीं लगाएंगे।
दोस्तों मत करना पानी बर्बाद

खबरों की मानें तो लगभग 30 लीटर पानी होली पर हर आदमी बर्बाद करता है। अब आप सोच सकते हैं कि होली के दिन पर कितना पानी बर्बाद होता है। होली है होली है करते हुए आप सब पहले पानी बहाते रहते हैं उसके बाद फिर बाल्टियां रंग निकालने के लिए बहाते हैं। आप उन लोगों के बारे में भी सोच सकते हैं जो कई किलोमीटर का सफर तय करके एक बाल्टी का पानी लेकर आते हैं। हालांकि कई लोगों को जब यह बात समझाई जाती है तो वह यह कहते हैं कि एक ही दिन तो ऐसा होता है।
ग्रीच-कांचवाले रंगों से बचें

कुछ लोगों को रंग की पहचान नहीं होती है तभी तो ग्रीज, फेवीकोल और कांच वाले कलर के रंग यूज कर लेते हैं। इन रंगों से भले ही आपको मजा आता है लेकिन दूसरों के चेहरों के बारे में भी सोच लें जिनकी त्वचा इन रंगों से खराब हो जाती है। ऐसे रंग जल्दी से छूटते भी नहीं हैं और त्वचा पर अलग से इंफ्केशन भी हो जाता है। इसलिए आप इस बार होली पर ऐसे रंगों का इस्तेमाल बिल्‍कुल ना करें। 
कुछ भी ना जलाएं होलिका दहन पर

होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होलिका दहन की परंपरा है जो वर्षों से चली आ रही है लेकिन लोग इस परंपरा के नाम पर कुछ भी जला देते हैं। कुछ भी जलाने से प्रदूषण हो जाता है जिसके बाद पार्यवरण में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए सोफा, प्लास्टिक, गद्दे जैसी चीजें होलिका दहन में न जलाएं।
हानिकारक है नशा सेहत के लिए

होली पर कई लोग सिर्फ पीते हैं उनके लिए तो यह त्योहार पीने का हो जाता है। हम सबको पता है कि सेहत के लिए पीना बहुत हानिकारक होता है। लेकिन जब लोग नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं तो वह सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिना पीए होली पर हुड़दंग मचा दें और ड्राइविंग बिल्कुल ही रैश करें।
किसी पर फेंकिए मत अंडे

कई लोग अंडा होली पर एक-दूसरे पर फेंकते हैं। अब यह परंपरा किसने शुरु की यह नहीं पता। लेकिन इस प्रथा को जिसने भी शुरू किया हो यह पता चला गया कि उसका दिमाग उस समय सही जगह पर नहीं था। दरअसल प्रोटीन की मात्रा अंडे में होती है। 
कीचड़-नाली वाली होली

होली बहुत ही खूबसूरत त्योहार है। इस दिन चारों ओर रंग ही रंग होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कीचड़ और नाली वाली होली खेलते हैं होली के नाम पर। हम उन लोगों से गुजारिश करना चाहते हैं कि ऐसी होली खेलकर होली का नाम मत बर्बाद करें। होली रंगों के साथ ही खेलें। क्योंकि रंगों का त्योहार होली है। 
गुब्बारे मारना किसी को भी 

होली बोलकर लोग किसी पर भी पानी वाले गुब्बारे फेंक देते हैं। जिसकी वजह से यह होली नहीं फूहड़ता लगता है और ऐसा फूहड़ता करने से जरूर बचें। क्योंकि गुब्बारे वाली होली हर किसी को अच्छी नहीं लगती।
रंग फेंकना जानवरों पर

जानवरों को दीवाली और होली जैसे त्योहारों से बहुत परेशानी होती है। इसलिए उन्हें जबरन रंग होली पर न लगाएं। हालांकि आप तो रंग को रंगड़ कर साफ कर लेते हैं लेकिन ये बेजुबान जानवर को रंग साफ नहीं कर  सकता और वह उस पर लंबे समय तक रहता है। इतना ही नहीं इन रंगों में कैमिकल भी होता है जो उनके लिए अच्छा नहीं होता7 इसलिए रंग गुब्बारे कुत्ते, बिल्ली इन पर मत डालें। 
Advertisement
Advertisement
Next Article