For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अबकी बार 400 पार ; बीजेपी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

10:59 PM Mar 02, 2024 IST | Shera Rajput
अबकी बार 400 पार   बीजेपी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित
इनमें से एक नाम बांसुरी स्वराज का भी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती के बीच मुकाबला होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज एक प्रसिद्ध वकील हैं। सोमनाथ भारती भी पेशे से वकील रहे हैं।
अबकी बार 400 पार
बांसुरी स्वराज ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद कहा कि अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। मैं संगठन मंत्री पवन राणा, बैजयंत जय पांडा, मेरी बड़ी बहन अलका गुर्जर और हर एक भाजपा कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया। सामने वाला उम्मीदवार कोई चुनौती नहीं है।
भाजपा ने इस बार दिल्ली में चार नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे
गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार दिल्ली में चार नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे हैं। इनमें चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी हैं। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी ने एक बार फिर मनोज तिवारी पर भरोसा जताया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×