Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Apple के App Store से हटाया गया ये ट्रेंडिंग ऐप

12:11 PM Feb 15, 2024 IST | Nisha Pathak

अगर आप एक एपल यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल एपल ने अपने ऐप स्टोर से एक ऐप को रिमूव कर दिया है। इस ऐप का नाम Kimi है। रिपोर्टस् में जानकारी सामने आई है कि ये एप यूजर्स को गलत जानकारियां दा रहा था। मिसलीडिंग का टैग मिलने के बाद कंपनी ने इस ऐप को ऐप स्टोर से हटाया है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Kimi ऐप देता था मूवी देखने की सुविधा

Advertisement

ऐप स्टोर पर मौजूद यह ऐप एपल यूजर्स को उनके स्मार्टफोन पर मूवी और टीवी शो देखने की सुविधा देता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इस ऐप को अब आईओएस, आईपैडओएस और मैकओएस के हटा दिया है।

Kimi ऐप ने यूजर्स को गलत जानकारियां

यह ऐप यूजर्स को गलत जानकारियां दे रहा था। मिडलीडिंग का टैग मिलने के बाद कंपनी ने इस ऐप को ऐप स्टोर से हटाया है। किमी ऐप ऐप स्टोर पर बीते साल 2023 से मौजूद है। ऐसे में पांच महीने में इस ऐप को हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऐप को ऐप स्टोर पर विजन टेस्टिंग ऐप के रूप में पेश किया जा रहा था। हालांकि, यह ऐप असल में विजन टेस्टिंग था ही नहीं।

पुराने ऐप की तरह दिखता था Kimi ऐप

किमी ऐप को लेकर ऐप स्टोर पर डिस्क्रिप्शन और स्क्रीनशॉट जैसी जानकारियां भी कुछ साफ नहीं थीं। किमी ऐप पुराने Popcorn Time app की तरह दिखता था, जो कि सालों पहले ऐप स्टोर पर मौजूद था। एपल की ओर से फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी ने किन वजहों से इस ऐप को ऐप स्टोर से हटाया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को torrents से भी मूवी देखने और डाउनलोड करने की सुविधा मिलती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article