W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चीन का ये अनोखा कीड़ा मचा रहा तबाही, वैज्ञानिक भी हैं परेशान

04:59 AM Apr 06, 2024 IST | Shera Rajput
चीन का ये अनोखा कीड़ा मचा रहा तबाही  वैज्ञानिक भी हैं परेशान

चीन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। चीन से निकला एक कीड़ा एक बार फिर दुनिया के लिए सर दर्द बनता हुआ दिख रहा है। इससे पहले चीन से निकला वायरस कोरोना ने दुनिया में तबाही मचाई थी।

Advertisement

हम बात कर रहे हैं चीन से निकले उस कीड़े की जो इस वक्त पूरी दुनिया में फ़ैल रहा है। इस कीड़े का नाम लॉन्ग हॉर्न बीटल है. एक वक्त था जब ये कीड़ा सिर्फ चीन, ताइवान और कोरिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता था। लेकिन अब ये कीड़ा दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है।

Advertisement

Advertisement

कहां पाया जाता है ये कीड़ा ?
इन कुछ वर्षों में चीन हमेशा से किसी न किसी चीज़ के चलते बदनाम होता रहता है पहले कोरोना और अब ये कीड़ा जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, स्‍व‍िटजरलैंड और भारत के कई राज्‍यों में इस कीड़े ने कोहराम मचा राखा है। यहि नहीं ये कीड़ा इतना खतरनाक है कि स्‍व‍िटजरलैंड में तो इस कीड़े की वजह से जंगल का एक पूरा हिस्सा काटना पड़ा था

कितना खतरनाक है ये कीड़ा ?
इस कीड़े को लकड़ियों का दुश्मन मन जाता है। ये कीड़ा इतना खतरनाक है की एक जंगल को तबाह कर सकता है। आपको सोच कर हैरानी होगी कि अगर ये कीड़ा आपके घर के अंदर पहुंच गया तो वहां मौजूद लकड़ी से बानी हर फर्नीचर को नष्ट कर सकता है। इस कीड़े की एक सबसे खास बात है कि अगर ये किसी पेड़ या पौधे में लग जाय तो उसे वहां से हटाना लगभग नामुमकिन होता है।

क्या सोचते हैं वैज्ञानिक ?
बता दें कि जर्मनी के हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक के अनुसार,अगर ये कीड़ा आपके घर में घुस जाए तो यह आपका सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां यहां तक खिड़कियां और दरवाजे भी नष्ट कर देता है। यह कीड़ा खासकर बांस की लकड़ियों के लिए दुशमन माना जाता है। शोधकर्ता भी इस कीड़े को देख कर हैरान और चिंतित हैं क्योंकि इस कीड़े को किसी भी तरह से लकड़ी से अलग नहीं किया जा सकता है।

Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×