W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भगोड़े विजय माल्या की बायोपिक फिल्म 'फाइल नंबर 323' में सुनील शेट्टी की हुई एंट्री, इस रोल में आ सकते है नजर

विजय माल्या की बायोपिक फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में अनुराग कश्यप नजर आ सकते है। अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप के बाद अब सुनील शेट्टी से भी एक अहम रोल के लिए बात की जा रही है।

12:32 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

विजय माल्या की बायोपिक फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में अनुराग कश्यप नजर आ सकते है। अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप के बाद अब सुनील शेट्टी से भी एक अहम रोल के लिए बात की जा रही है।

भगोड़े विजय माल्या की बायोपिक फिल्म  फाइल नंबर 323  में सुनील शेट्टी की हुई एंट्री  इस रोल में आ सकते है नजर

बॉलीवुड के पॉपुलर
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों को लेकर छाए रहते है, लेकिन डायरेक्शन
के अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमां चुके है। ऐसी कई फिल्में रही है,
जिनमें अनुराग कश्यप एक्टिंग करते नजर आए है। इसी दौरान उनकी एक और फिल्म की चर्चा
इन दिनों जोरो पर है, जिसमें माना जा रहा है कि वो विजय माल्या के किरदार में नजर
आने वाले है। अब इस फिल्म में एक अनुभवी और कमाल के एक्टर ने अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

Anurag Kashyap appears before Mumbai Police for questioning in sexual  assault case : The Tribune India

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स
के मुताबिक, विजय माल्या की बायोपिक फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में
उनके किरदार में अनुराग कश्यप नजर आ सकते है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विजय
माल्या को बड़े पैमाने पर दिखाने की प्लॉनिंग की गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म
अगले साल 2023 में रिलीज होगी। अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट
सामने आ रहा है।

Advertisement

Sunil Shetty Partners Aquatein - Machine Insider

देश के भगोड़े
उद्योगपति विजय माल्या के केस से जुड़ी फिल्म फाइल नंबर 323में अनुराग कश्यप के बाद अब सुनील शेट्टी से भी बात की जा रही है। माना जा रहा
है कि वो फिल्म में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका में नजर आ सकते है। खबरों की
मानें तो, सुनील शेट्टी को इस फिल्म में अपनी भूमिका काफी पसंद आई है और इसी महीने
20 नवंबर से मुंबई में इसकी शूटिंग भी शुरू हो सकती है।

sunil shetty linkedin: Suniel Shetty makes LinkedIn debut, says his life  has 'just' started at 61 - The Economic Times

सुनील शेट्टी ने
खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी इस फिल्म में एक सीए की भूमिका
निभाने के लिए बातचीत चल रही है जो एक बहु-राष्ट्रीय ऑडिट फर्म के लिए काम करता है।
अब सुनील शेट्टी की इन बातों को सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म को
लेकर और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

फाइल नंबर 323में सिर्फ विजय माल्या ही
नहीं बल्कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे उद्योगपतियों के किए घोटालों को भी दिखाया
जाएगा, जिसके लिए  कास्टिंग का काम फिलहाल चल रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा यूके सहित कई
यूरोपीय देशों में भी करने की प्लानिंग है।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×