Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भगोड़े विजय माल्या की बायोपिक फिल्म 'फाइल नंबर 323' में सुनील शेट्टी की हुई एंट्री, इस रोल में आ सकते है नजर

विजय माल्या की बायोपिक फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में अनुराग कश्यप नजर आ सकते है। अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप के बाद अब सुनील शेट्टी से भी एक अहम रोल के लिए बात की जा रही है।

12:32 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

विजय माल्या की बायोपिक फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में अनुराग कश्यप नजर आ सकते है। अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप के बाद अब सुनील शेट्टी से भी एक अहम रोल के लिए बात की जा रही है।

बॉलीवुड के पॉपुलर
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों को लेकर छाए रहते है, लेकिन डायरेक्शन
के अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमां चुके है। ऐसी कई फिल्में रही है,
जिनमें अनुराग कश्यप एक्टिंग करते नजर आए है। इसी दौरान उनकी एक और फिल्म की चर्चा
इन दिनों जोरो पर है, जिसमें माना जा रहा है कि वो विजय माल्या के किरदार में नजर
आने वाले है। अब इस फिल्म में एक अनुभवी और कमाल के एक्टर ने अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स
के मुताबिक
, विजय माल्या की बायोपिक फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में
उनके किरदार में अनुराग कश्यप नजर आ सकते है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विजय
माल्या को बड़े पैमाने पर दिखाने की प्लॉनिंग की गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म
अगले साल 2023 में रिलीज होगी। अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट
सामने आ रहा है।

देश के भगोड़े
उद्योगपति विजय माल्या के केस से जुड़ी फिल्म
फाइल नंबर 323में अनुराग कश्यप के बाद अब सुनील शेट्टी से भी बात की जा रही है। माना जा रहा
है कि वो फिल्म में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका में नजर आ सकते है। खबरों की
मानें तो, सुनील शेट्टी को इस फिल्म में अपनी भूमिका काफी पसंद आई है और इसी महीने
20 नवंबर से मुंबई में इसकी शूटिंग भी शुरू हो सकती है।

सुनील शेट्टी ने
खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी इस फिल्म में एक सीए की भूमिका
निभाने के लिए बातचीत चल रही है जो एक बहु-राष्ट्रीय ऑडिट फर्म के लिए काम करता है।
अब सुनील शेट्टी की इन बातों को सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म को
लेकर और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

फाइल नंबर 323में सिर्फ विजय माल्या ही
नहीं बल्कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे उद्योगपतियों के किए घोटालों को भी दिखाया
जाएगा, जिसके लिए  कास्टिंग का काम फिलहाल चल रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा यूके सहित कई
यूरोपीय देशों में भी करने की प्लानिंग है।

Advertisement
Next Article