सत्ता में आने पर असम में CAA खत्म करने के लिए बनेगा कानून, यह देशवासियों पर है घातक हमला : राहुल गांधी
राहुल ने कहा,‘‘ सीएए असम पर आक्रमण है, भाषा पर, विचार पर, इतिहास पर, संस्कृति पर आक्रमण करने का माध्यम है। यह हम कभी होने नहीं देंगे। सरकार बनाने के बाद हम असम में कानून बनाएंगे और सीएए को लागू नहीं होने देंगे।
आज ख़राब मौसम की वजह से आप सब के बीच नहीं पहुँच पाया लेकिन मेरा और महाजोत का संदेश साफ़ है- असम को 5 गैरंटी से उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाएँगे।
इस उद्देश्य के लिए आप महाजोत को भारी मतों का समर्थन दें।#Elections2021 pic.twitter.com/A9b2zRdZtT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 30, 2021
वीडियो में उन्होंने कहा,‘‘ सीएए असम पर आक्रमण है, भाषा पर, विचार पर, इतिहास पर, संस्कृति पर आक्रमण करने का माध्यम है। यह हम कभी होने नहीं देंगे। सरकार बनाने के बाद हम असम में कानून बनाएंगे और सीएए को लागू नहीं होने देंगे। यह कानून असम की संस्कृति, इतिहास और वहां के लोगों की सोच के प्रतिकूल है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।’’