टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विरोध में बोलने वालों को पहले तथ्य और भाषा का सही इस्तेमाल करना सीखना चाहिए : सुशील मोदी

जिलाधिकारियों से सम्पर्क कर आवश्यक निर्देश भी दिये गए। धैर्य, परिश्रम और परस्पर सहयोग से हम प्राकृतिक आपदा के इस दौर को भी पार करेंगे।

02:45 PM Sep 28, 2019 IST | Desk Team

जिलाधिकारियों से सम्पर्क कर आवश्यक निर्देश भी दिये गए। धैर्य, परिश्रम और परस्पर सहयोग से हम प्राकृतिक आपदा के इस दौर को भी पार करेंगे।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। निचले शहरी इलाकों से लोगों को निकालने के लिए ट्रक-बस की व्यवस्था की गई है। वीडियो कांफें्रसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों से सम्पर्क कर आवश्यक निर्देश भी दिये गए। धैर्य, परिश्रम और परस्पर सहयोग से हम प्राकृतिक आपदा के इस दौर को भी पार करेंगे। 
Advertisement
श्री मोदी ने कहा कि  प्राकृतिक चुनौतियों के समय जिन्हें राहत और बचाव के काम सहयोग की पेशकश करनी चाहिए थी, वे इस पर भी राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जब सरकार की आलोचना, बहस और सवाल करने के लिए विधानसभा का सत्र जैसा अवसर आता है, तब कोई अग्यातवास पर चला जाता है, कोई तीर्थयात्रा करता है, तो कोई सदन के बाहर तख्ती दिखाकर मीडिया में चेहरा चमकाता है।  विरोध में बोलने वालों को पहले अवसर, तथ्य और भाषा का सही इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। 
Advertisement
Next Article