टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

समाजवाद की बात करने वाले आज खुद भष्ट्राचार में लिप्त : डा सत्यानंद शर्मा

लोजपा (सेेक्यूलर) द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के पूर्व संध्या पर समाजवादी सम्मेलन का आयोजन पटना के ‘‘आई.एम.ए. हॉल‘‘ में किया गया।

10:56 AM Jan 24, 2020 IST | Desk Team

लोजपा (सेेक्यूलर) द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के पूर्व संध्या पर समाजवादी सम्मेलन का आयोजन पटना के ‘‘आई.एम.ए. हॉल‘‘ में किया गया।

पटना : लोजपा (सेेक्यूलर) द्वारा  जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के पूर्व संध्या पर समाजवादी सम्मेलन का आयोजन पटना के ‘‘आई.एम.ए. हॉल‘‘ में किया गया। राज्य अनेकों प्रख्यात समाजवादी नेताओं ने भाग लिया।सम्मेलन की अध्यक्षता लोजपा (से.) के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोश शर्मा ने किया। 
संचालन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सत्यानन्द शर्मा ने कहा कि समाजवादीयों का इस  देश में लम्बा इतिहास रहा है। धारा के विपरीत चलने का काम करते रहे हैं। 
किचड़ से किचड़ की सफाई नहीं हो सकती है। एक तरफ  लालू-राबड़ी का 15 वर्षो का कार्यकाल कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार भय और अपराध के किचड़ का जमावड़ा रहा वहीं आज दूसरी ओर नीतीश कुमार का शासन भी अपराध बलात्कार, घोटाला, भ्रष्टाचार, लूट-अपहरण और घोटाले के किचड़ से भरा पड़ा है। 

महाराष्ट्र : राकांपा नेता नवाब मलिक बोले- मोदी सरकार ने पवार के दिल्ली स्थित आवास से सुरक्षा हटाई 

लालू को हटाकर नीतीश और नीतीश को हटाकर लालू यानी किचड़ से किचड़ की सफाई नहीं होगी। इसलिए लोजपा (से.) ने तीसरा मोर्चा का नारा दिया जो स्वच्छ रहेगा। 
सम्मेलन में  कर्पूरी ठाकुर के मित्र और प्रख्यात समाजवादी नेता ललन पण्डेय, रामावतार साह, लोजपा(से.) के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान, युवा लोजपा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, उदय सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामता प्रसाद चन्द्रवंशी, युवा के प्रदेश अध्यक्ष आशिश कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द शर्मा, पार्टी के प्रदेश महासचिव उमेश शर्मा, जननायक कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी आन्दोलन साथ रहे समाजवादी नेता डा. शिवनाथ सिंह यादव, श्याम प्रसाद यादव, नन्दकिशोर यादव एवं महेन्द्र मिश्रा ने  संबोधित किया।
Advertisement
Advertisement
Next Article