For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जो कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, आज भारत रत्न दे रहे हैं : तेजस्वी यादव

जो कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, वही आज भारत रत्न दे रहे हैं: तेजस्वी

02:24 AM Feb 17, 2025 IST | IANS

जो कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, वही आज भारत रत्न दे रहे हैं: तेजस्वी

जो कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे  आज भारत रत्न दे रहे हैं   तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को सीतामढ़ी के सोनबरसा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर और समाजवाद की ताकत देखिए, जो लोग उन्हें गाली देते थे, आज वही लोग भारत रत्न दे रहे हैं। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव को भी भारत रत्न का दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग लालू यादव को गाली दे रहे हैं, उन्हें भी इन लोगों को भारत रत्न देना होगा। बिहार में जातीय गणना कराने की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो जातीय गणना कराकर आरक्षण के दायरे को बढ़ाया गया। लेकिन, महागठबंधन की सरकार हटने के बाद इसे फंसा दिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘पकड़ुआ मुख्यमंत्री’ बताते हुए उन्होंने कहा कि अब वह थक गए हैं। उनके पास अब कोई विजन नहीं रह गया। भाजपा की कठपुतली बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कहां नीतीश कुमार मोदी जी की थाली खींचते थे, लेकिन आज पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हैं। समाजवादी शक्तियां जब एक होंगी तो सामंती शक्तियों को हमलोग सत्ता से दूर रखने का काम करेंगे। समाज में लड़ाई कराने वालों को सत्ता में नहीं आने देंगे।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी सामाजिक बदलाव किया है और आज जो लोग लालू यादव को गाली देते हैं, याद रख लो, वही लोग एक दिन लालू यादव को भारत रत्न देने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से एक मौका मांगते हुए कहा कि हम आप लोगों को आर्थिक न्याय के जरिए बेरोजगारी, लाचारी और पलायन से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×