दक्षिणी म्यांमार में बाढ़ के कारण हजारों लोग हुए विस्थापित
01:45 AM Oct 09, 2023 IST | Shera Rajput
Advertisement
दक्षिणी म्यांमार के बागो क्षेत्र का है जहां मूसलाधार बारिश के बाद कुल 5,648 लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
सामाजिक कल्याण, राहत और पुनर्वास मंत्रालय (बागो क्षेत्र) के निदेशक यू थौंग श्वे ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को कहा कि रविवार को अपराह्न तक, निकाले गए लोगों को 17 बाढ़ राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग (बागो क्षेत्र) के उप निदेशक यू थान तुन ऊ ने शिन्हुआ को बताया, 'स्थानीय समयानुसार सुबह 04 बजे से बागो नदी गंभीर जल स्तर को पार कर गई है और बचाव अभियान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 06 बजे शुरू हुआ।'
Advertisement
Advertisement