कांगेस की दिल्ली में आयोजित रैली में राजस्थान के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे
केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली में राजस्थान के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
04:38 PM Dec 13, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली में राजस्थान के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Advertisement
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ। अर्चना शर्मा ने आज बताया कि भारत बचाओ रैली के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बिलासपुर टोल के पास होटल सुख सागर, हरियाणा-दिल्ली मार्ग पर हिसार-हासी के बीच होटल ग्रीन वैले तथा मथुरा-दिल्ली मार्ग पर होडल-पलवल पर चैक पोस्ट भी बनाये गए हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिये दिल्ली पहुँच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं समन्वय के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 24 घण्टे नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा।

Join Channel