Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

3 दर्जन से ज्यादा किसानों के साथ करोड़ों की ठगी मारने वाला थाईलैंड से दबोचा

NULL

03:13 PM Dec 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना- संगरूर,  : 36 के करीब मेहनतकश किसानों के साथ करोड़ों रूपए की ठगी मारकर विदेश में ऐश परस्ती कर रहे आढ़ती और मुनीम समेत एक अन्य शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

मंडी फीस बचाने का लालच देकर किसानों से अपनी दुकान पर फसल बेचने के लिए उत्साहित करके उक्त आरोपियों ने 1.57 करोड़ की ठगी की थी। पटियाला रेंज के डीआईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि संगरूर पुलिस के अंथक प्रयासों की बदौलत ठगी मारने वाला आढ़ती सतनाम सिंह और उसका मुनीम खान और एक साथी हरविंद्र सिंह को थाइलैंड से भारत डिपरोट करवाने के बाद दिल्ली स्थित इंद्रा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों से 57 लाख रूपए की नकदी और ठगी के पैसे से खरीदा गया ढाई किलोग्राम से ज्यादा सोना भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक धूरी की अनाज मंडी में ही एक अन्य आढ़ती के पास करीब दस वर्ष बतौर मुनीम काम करने वाला यह शातिर खुद ही मंडी में आढ़ती बनकर बैठ गया और किसानों को लुभाकर उनकी फसल अपने नाम पर बेचकर उन्हें मंडी फीस बचाने का लालच देता था। फिर सारी रकम अपने खातों में जमा कर किसानों को अपने नाम पर चेक सौंप देता था। जब किसान बेची फसल की रकम लेने के लिए यह चेक खाते में जमा करते तो उक्त आढ़ती के खाते में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो जाता। उसने किसानों के डेढ़ करोड़ से ज्यादा हड़प लिए और थाईलैंड भाग गया। पुलिस ने उसके पास से 57 लाख रुपये की नकदी, 2 किलो 629 ग्राम सोना बरामद किया है।

विदेश भागने के पश्चात जब किसानों को उनके साथ हुई ठगी के बारे में पता चला तो उन्होंने जिला संगरूर के पास शिकायत दर्ज करवाई और उन्होंने विशेष टीम बनाकर केंद्रीय और पंजाब चौकसी विभाग से मदद लेकर तीनों को थाइलैंड से डिपरोट करवाया और फिर दिल्ली हवाई अडडे से गिरफ्तार कर लिया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article