टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जालंधर में सरेआम 10वी कक्षा के विद्यार्थी का कत्ल, मौत के उपरांत इलाके में दहशत

जालंधर के खिंगरा गेट के पास किशना टेलीकोम पर आज सरेआम 15 वर्षीय नौजवान पर अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले के उपरांत उक्त नौजवान

03:24 PM Aug 23, 2018 IST | Desk Team

जालंधर के खिंगरा गेट के पास किशना टेलीकोम पर आज सरेआम 15 वर्षीय नौजवान पर अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले के उपरांत उक्त नौजवान

लुधियाना-जालंधर : जालंधर के खिंगरा गेट के पास किशना टेलीकोम पर आज सरेआम 15 वर्षीय नौजवान पर अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले के उपरांत उक्त नौजवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सिद्धार्थ उर्फ बसु पुत्र विकास राज पर निवासी पंज पीर जालंधर के रूप में हुई है।

सिद्धार्थ हत्या के वक्त अपने पिता की मोबाइल शॉप पर बैठा हुआ था। जबकि हत्यारे ने तेजधार चाकू से बसु पर हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया और मोके से फरार हो गया । घायल को स्थानीय लोगों ने उठाकर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां जख्मों की पीड़ा ना सहते हुए उसकी मौत हो गई।

मोबाइल की फोन बुक में नजर आ रहा आधार का हेल्पलाइन नंबर गलत, रहें सावधान!

पुलिस इस मामले को जल्द सुलझा लेने का दावा कर रही है। सूत्रों से यह भी मालूम हुआ है कि पुलिस स्टेशन 3 की पुलिस ने बसु की गर्दन रेत कर उसकी जान लेने वाले कातिल की पहचान कर ली है। जबकि कातिल घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पता चला है कि कातिल मृतक के जान-पहचान वालों में से बताया जा रहा है। मृतक 10वी कक्षा का छात्र था। हत्या करने वो कातिलों के साथ उसकी किसी बात पर रंजिश बताई जा रही है।

सूत्रों का यह भी कहना था कि कातिल शहर के प्रभावशाली शख्स का नजदीकी रिश्तेदार है और उसे बचाने की तमाम कोशिशें चल रही है। उधर पुलिस का यह भी कहना है कि बसु की हत्या के आरोपी को पुलिस शिकंजे में ले लेंगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कातिल पुलिस की पहुुंच से दूर है। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु रवाना कर दिया।

– सुनीलराय का़मरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article