यूपी के बागपत में दलित किशोरी से कथित गैंगरेप, गौ मांस खिलाने और धर्मांतरण के तीन आरोपी गिरफ्तार
बागपत जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों पर अनुसूचित जाति की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है।
12:03 PM Jul 19, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
बागपत जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों पर अनुसूचित जाति की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले से ही शादीशुदा शहजाद नामक 26 वर्षीय युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शहजाद के परिजन ने उसका गर्भपात कराने की कोशिश की।गर्भपात कराने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
Advertisement
लड़की के परिजन का आरोप है कि दबाव बनाने पर शहजाद ने पिछली छह जुलाई को शादी करने के बहाने उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। उनका यह भी आरोप है कि आठ जुलाई को शहजाद के भाई बिलाल और फरमान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
Advertisement
परिजन का दावा है कि लड़की पिछली 10 जुलाई को अपने घर पहुंची। उस समय वह बहुत डरी हुई थी। तबीयत खराब होने पर दवा लाकर दी गई। गत 17 जुलाई को हालत बिगड़ने पर डाक्टर के पास ले जाने की जिद की तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बहाने एक साल पहले उसका धर्मांतरण भी कराया गया और उसे जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया गया।
कोतवाली प्रभारी एन. एस. सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफ्शां और पिता हारुन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join Channel