टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तीन दिवसीय मुक्ति निकेतन का 36वां स्थापना दिवस मनाया गया : अनिरूद्ध सिंह

श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं गरीबों के लिए चलायी जा रही है।

03:55 PM Jan 19, 2020 IST | Desk Team

श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं गरीबों के लिए चलायी जा रही है।

कटोरिया : बांका जिला के कटोरिया प्रखंड में मुक्ति निकेतन का 36वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया। जहां सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तीन दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का उदघाटन मुक्ति निकेतन के संस्थापक अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मुक्ति निकेतन द्वारा शिक्षा के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे कार्य करते हैं वहीं किसानों को बढ़ावा देने हेतु अनेकों कार्यक्रम चलाये जाते हैं। सामाजिक अभियान में इनकी भूमिका अहम रही है। 
स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन 21 जनवरी, 2020 को होगा। संस्था के सचिव चिरंजी कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि नौजवानों को जागरूक करने, नशामुक्ति, बाल विवाह, नल का जल एवं हरियाली के सशक्ता हेतु हमलोग घुम-घुमकर संपर्क अभियान चलते हैं। इस अवसर पर सामाजिक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। 
श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं गरीबों के लिए चलायी जा रही है। मगर जब तक जमीन पर काम नहीं होगा, वह कार्य सफल नहीं हो सकेगा। जल-नल योजना भी जमीन पर दिखाई नहीं दे रही है। बांका पिछड़ा जिला होने के चलते यहां पर सिंचाई साधन का बहुत बड़ा अभाव है। बांका आलू उत्पादन का क्षेत्र है लेकिन जिले में एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Next Article