Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Canada के रास्ते America जा रहे तीन भारतीय गिरफ्तार

10:45 AM Mar 15, 2024 IST | Yogita Tyagi

अवैध तरीके से अमेरिका (America)  में घुसते की कोशिश करते हुए तीन भारतीय नागरिकों को पकड़ लिया गया है। दरअसल 12 मार्च को कुछ भारतीय नागरिक कनाडा से आ रही एक चलती मालगाड़ी से कूद गए जिसके बाद सीमा अधिकारियों ने उनके अमेरिका में घुसने की कोशिश नाकाम करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इसमें एक महिला भी शामिल थी। बुधवार को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह घटना न्यूयॉर्क में कनाडा की सीमा से लगे शहर बफ़ेलो में अंतर्राष्ट्रीय रेलमार्ग पुल पर हुई है।

सीमा एजेंट्स ने की कोशिश नाकाम

Advertisement

कनाड़ा से आई ट्रैन से कूदने के बाद उनके साथ जो महिला थी वह घायल हो गई और पूरी तरह चलने में असमर्थ थी ऐसे में सीमा अधिकारियों को अपनी तरफ आते देख उसके साथ मौजूद पुरुष उसे वहीं छोड़कर भागने लगे लेकिन फिर भी समय रहते सीमा अधिकारियों ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती न कराकर एरी काउंटी शेरिफ के प्रतिनिधियों और अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उपचार उपलब्ध कराया गया।

भारतीय नागरिक हिरासत में

सीमा अधिकारियों ने सभी की पहचान कर ली है जिनमें महिला और दो पुरुष भारतीय नागरिक बताये गए हैं और चौथा व्यक्ति डोमिनिकन गणराज्य का है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सभी चार गैर-दस्तावेजी गैर-नागरिक हैं। भारत के नागरिकों पर आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 212 और 237 के तहत आरोप दर्ज किये गए हैं, उन्हें न्यूयॉर्क में बटाविया संघीय सुविधा में हिरासत में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, अभी घायल महिला पूरी तरह ठीक नहीं है उसका आगे का इलाज चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article