तीन केंद्रीय मंत्री अनुच्छेद 370 के निरसन पर संपर्क अभियान के लिए पहुंचे जम्मू
तीन केंद्रीय मंत्री अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हट जाने के बाद होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए केंद्र का सप्ताह भर का व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ करने शनिवार को यहां पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
03:45 PM Jan 18, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
तीन केंद्रीय मंत्री अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हट जाने के बाद होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए केंद्र का सप्ताह भर का व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ करने शनिवार को यहां पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि तीन मंत्रियों– अर्जुन मेघवाल, अश्विनी चौबे और जितेंद्र सिंह को सुबह यहां पहुंचना था लेकिन कोहरे की वजह से दृश्यता घट जाने के चलते उनकी उड़ान यहां नहीं उतर सकी और उसे श्रीनगर भेज दिया गया।
श्रीनगर में कई घंटे तक इंतजार करने के बाद इस जागरूकता अभियान को शुरू करने के लिए वे शाम को यहां पहुंचे। उसके तहत 36 केंद्रीय मंत्री अगले छह दिनों के दौरान लोगों से संवाद करने के लिए इस केंद्रशासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जायेंगे।
जम्मू कश्मीर सरकार के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह जम्मू कश्मीर आ रहे 36 मंत्री इस केंद्रशासित प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 60 सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सरकार के प्रवक्ता कंसल ने कहा कि यात्रा पर आने वाले मंत्री लोगों से संवाद करेंगे और उनसे विकास के विषय पर बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस केंद्रशासित प्रदेश में लाभार्थी आधारित 55 योजनाओं का जम्मू कश्मीर के पात्र बाशिंदों के लिए शत प्रतिशत लागू करने का फैसला किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अलावा तीव्र बुनियादी ढांचा विकास, प्रधानमंत्री विकास पैकेज, महत्वपूर्ण योजनाओं, ऐतिहासिक परियोजनाओं, सुशासन, कानून के राज, सभी के लिए समान अवसर, रोजागार एवं तीव्र आर्थिक वृद्धि के साथ तीव्र औद्योगिकी वृद्धि और सभी के लिए आय वृद्धि पर बल दिया जाएगा।
सरकार के संपर्क अभियान कार्यक्रम पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने सवाल किया कि केंद्रीय मंत्रियों के सामूहिक मार्च से नये केंद्रशासित प्रदेश के लोगों को कैसे फायदा होगा।
Advertisement

Join Channel