For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी के तीन साल, सेवा, सुशासन और विकास का संगम

महिला सशक्तिकरण पर जोर, 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार

04:50 AM Mar 20, 2025 IST | Himanshu Negi

महिला सशक्तिकरण पर जोर, 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार

uttarakhand  cm पुष्कर सिंह धामी के तीन साल  सेवा  सुशासन और विकास का संगम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन साल के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और विकास के रूप में बताया है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिनमें महिला स्वरोजगार योजना प्रमुख है। इस योजना से 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM पद पर अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होनें इस सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल बताया है। सीएम धामी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना  के तहत 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वह आत्मनिर्भर बनी।

स्वस्थ उत्तराखंड बनाने पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार उत्तराखंड के मूल और स्थायी निवासियों को अपना व्यापार शुरू करने के लिए ऋण सुविधा प्रदान करती है। CM धामी ने बताया कि सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। स्वस्थ भारत को स्वस्थ उत्तराखंड बनाने के लिए जरूरी है कि सभी लोग संतुलित आहार पर ध्यान दें। मैं सभी से इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील करता हूं।

ईट राइट थाली पर जोर

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने विद्यालयी शिक्षा के अलावा समाज कल्याण, कौशल विकास एवं सेवायोजन, संस्कृत शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों के सचिवों को पत्र भेजा है। अपेक्षा की गई है कि शिक्षण संस्थानों में डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से ईट राइट थाली का प्रचार-प्रसार किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×