Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आंचलिक संस्कृतियों के आदान-प्रदान से समाज व राष्ट्र मजबूत व समृद्ध होते हैं

NULL

01:17 PM Nov 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली: नई दिल्ली में प्रगति मैदान में चल रहे 37 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2017 में हरियाणा राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सांस्कृतिक संध्या’ में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुख्यातिथि के रूप में संबोधन किया। मुख्यमंत्री ने ‘सास्कृतिक संध्या’ में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी कलाकारों के लिए 05 लाख रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विस्तार दिया जाता रहेगा। सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में तेलंगाना राज्य हरियाणा का भागीदार राज्य है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए दूसरे राज्यों के साथ सास्कृतिक भागीदारी को विस्तार दिया जाता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में विभिन्न राज्यों के सास्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से विभिन्न आंचलिक संस्कृतियों के आदान-प्रदान होता है। विभिन्न राज्यों के सास्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से आंचलों,राज्यों व राष्ट्र का गौरव बढता है,सामाजिक-सांस्कृतिक एकरूपता बढती है। प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के आह्वान को आगे बढाते हुए हरियाणा सरकार ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की सोच के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास व सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए विकास योजनाओं व जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यरूप दिया जा रहा है।

सांस्कृतिक संध्या में हरियाणा के सांस्कृतिक विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती धीरा खंडेलवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव श्री सुधीर राजपाल, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के प्रशासक श्री विवेक जोशी व हरियाणा के अतिरिक्त स्थानीय आयुक श्री विवेक सक्सेना मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Next Article