टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

टाइगर श्रॉफ ने लव लाइफ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, इस को-एक्ट्रेस को बताया अपना क्रश

डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘कॉफी विद करण’ का 7वां सीजन जोरदार चल रहा है। इस शो में टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ ने बताया कि उनकी अट्रैक्शन श्रद्धा कपूर हैं।

03:32 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘कॉफी विद करण’ का 7वां सीजन जोरदार चल रहा है। इस शो में टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। साथ ही टाइगर श्रॉफ ने बताया कि उनकी अट्रैक्शन श्रद्धा कपूर हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ अपनी
पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। लेकिन पिछले काफी वक्त से टाइगर
के दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप की खबरें बॉलीवुड गलियारों में चारों तरफ फैली हुई
थी। दोनों एक्टर्स को कई बार एक दूसरे साथ स्पॉट भी किया जाता था। 

Advertisement

इतना नहीं दिशा
कई बार टाइगर की बहन और मां के साथ भी दिखाई देती थी, मगर बीतों दिनों खबरें आई थी
कि दोनों का ब्रेक-अप हो गया है। इस खबर से दिशा और टाइगर के फैंस को धक्का लगा था, फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन से जोड़ी हर किसी के दिल पर राज करती है। 
वहीं अब टाइगर ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा
खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग हो जाएगा।

दरअसल, कॉफी विद करण सीजन 7 के नौवें एपिसोड में काउच पर टाइगर और कृति सेनन
साथ नजर आएंगे। इन दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू साथ किया था।
दोनों की पहली फिल्म हीरोपंती थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। पहली बार
ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद इस चैट शो में कृति और टाइगर की बॉन्डिंग भी देखने
मिलेगी जहां दोनों अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते दिखेंगे।

बता दें कि टाइगर और दिशा के ब्रेकअप न्यूज की बीच खबरें थी कि टाइगर किसी आकांक्षा
शर्मा नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। मगर अब एक्टर ने करण जौहर के चैट शो में
इसे क्लीयर कर दिया है। शो के दौरान जब करण ने टाइगर से उनके कंरेंट रिलेशनशिप
स्टेटस को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने बड़े ही कूल अंदाज में कहा कि “मैं
सिंगल हूं। मुझे तो कम से कम ऐसा ही लगता है और मैं इस समय चारों ओर देख रहा हूं।

वहीं फिल्म मेकर करण जौहर अपने शो में सेलेब्स से उनके सेलेब्रिटी क्रश के बारे
में सवाल करते है। हमेशा ही करण अपने गेस्ट से ये सवाल जरुर करते हैं इस बार भी
उन्होंने ये सवाल टाइगर से पूछा। तो इस सवाल के जवाब में टाइगर ने अपनी
को-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम लिया। एक्टर ने आगे कहा कि
 मैं हमेशा
श्रद्धा कपूर
से इंफैचुएटेड
रहा हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी है!”

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन
में बन रही फिल्म
स्क्रू ढीलामें नजर आएंगे। यह फिल्म
2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म
गणपतमें दिखाई देंगे,जो 23 दिसंबर को
सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी।

Advertisement
Next Article