Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टाइगर श्रॉफ ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लिखा स्पेशल मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी के कथित बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। दिशा पाटनी के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने खास वीडियो पोस्ट किया है।

03:05 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी के कथित बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। दिशा पाटनी के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने खास वीडियो पोस्ट किया है।

बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही
हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और कग्री फिगर को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बनी
रहती हैं। दिशा अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है और वह अपनी जिम वीडियो के जरिए
अपने फैंस को भी फिटनेस के प्रति जागरुक करती रहती है। एक्ट्रेस के चाहने वाले आज
सुबह से ही उन्हें बर्थडे विश कर रहे है। ऐसे में उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर
श्रॉफ ने दिशा को बहुत ही खास तरीके से बर्थडे विश किया है।

Advertisement

टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में
दिशा और टाइगर दोनों दिखाई दे रहे है। इस क्लिप में टाइगर हवा में छलांग लगाते दिख
रहे है। दूसरी तरफ दिशा भी हवा में टर्न लेते हुए जमीन पर लैंड करती दिख रही है।
जहां एक्टर वीडियो में शर्टलेस है तो वही दिशा ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स
पहना हुआ है।

इस अनसीन वीडियो के साथ टागर ने लिखा, ‘आशा है कि आप इस साल और
भी ऊंची उड़ान भरेंगी। हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो! आज स्वादिष्ट खाना खाओ और किल इट।
दिशा को इस अंदाज में टाइगर का विश करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है
कि एक्टर की स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि पिछले काफी टाइम से टाइगर और दिशा के अफेयर की खबरें अक्सर बॉलीवुड
गलियारों में छाई रहती है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन मनाने जाते
स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे की फैमिली के साथ टाइम बिताते
दिखाई देते हैं। हालांकि
, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने कभी अपने रिश्ते
को लेकर कोई बात नहीं की है।

वर्क फ्रंट की
बात करें तो टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म
हीरोपंती 2में तारा सुतारिया के साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास
कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा एक्टर के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है
जिनमें
गनपत‘, फिल्म बागी 4और फिल्म बड़े मियां छोटे मियांऔर रैम्बोशामिल है।

वहीं दिशा पाटनी जल्द
ही फिल्म
एक विलेन रिटर्न्समें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आने
वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म
प्रोजेक्ट केमें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ और फिल्म योद्धामें सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ काम करते दिखाई देंगी।

 

 

Advertisement
Next Article