टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में सियासी हलचल के बीच सम्राट बोले - अभी तक न Nitesh ने इस्तीफा दिया, न किसी ने समर्थन वापस लिया

11:38 PM Jan 27, 2024 IST | Shera Rajput

बिहार में सियासी हलचल के बीच शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, सांसदों की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक के बाद कहा जा रहा है कि भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। हालांकि पार्टी इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की बात कह रही है।
भाजपा नीतीश कुमार के इस्तीफे का कर रही है इंतजार - सूत्र
सूत्रों का कहना है कि भाजपा नीतीश कुमार के इस्तीफे का इंतजार कर रही है। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि अभी तक न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है और न ही किसी ने सरकार से समर्थन वापस लेने का कोई निर्णय लिया है।
कोई बात होगी, तभी जानकारी होगी। सिर्फ दिखने से राजनीति नहीं होती है - चौधरी
उन्होंने कहा कि कोई बात होगी, तभी जानकारी होगी। सिर्फ दिखने से राजनीति नहीं होती है। चौधरी ने कहा कि भाजपा यह जानने की कोशिश कर रही है कि बिहार की अभी स्थिति क्या है। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व को तय करना है। इससे पहले पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार शाम में बड़ी बैठक हुई, जिसमें विधायकों के अलावा एमएलसी, सांसद और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Next Article