For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

समय और परिस्थिति की मांग है कि सत्ता परिवर्तन हो :डॉ. सत्यानंद शर्मा

डॉ. सत्यानंद शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कालचक्र अपने अपने गति से चलता है। आज समय और परिस्थिति की मांग है कि सत्ता परिवर्तन हो। समाज का जो तपका सत्ता में बैठता है वही समय के अनुसार सत्तासीन लोगों को सत्ता से बाहर कर देता है।

11:47 AM Apr 11, 2022 IST | Ujjwal Jain

डॉ. सत्यानंद शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कालचक्र अपने अपने गति से चलता है। आज समय और परिस्थिति की मांग है कि सत्ता परिवर्तन हो। समाज का जो तपका सत्ता में बैठता है वही समय के अनुसार सत्तासीन लोगों को सत्ता से बाहर कर देता है।

समय और परिस्थिति की मांग है कि सत्ता परिवर्तन हो  डॉ  सत्यानंद शर्मा
पटना :अतिपिछड़ा समाज चिराग पासवान को बिहार का मुखिया बनाने के लिए कृत संकल्प है। दलित अतिपिछड़ा को गोलबंदी के बाद स्वर्ण समाज को सत्ता परिवर्तन का हथियार देगा।यह बात आज लोजपा-(रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं राज्य के पदाधिकारियों बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कालचक्र अपने अपने गति से चलता है। आज समय और परिस्थिति की मांग है कि सत्ता परिवर्तन हो। समाज का जो तपका सत्ता में बैठता है वही समय के अनुसार सत्तासीन लोगों को सत्ता से बाहर कर देता है।
Advertisement
बैठक को पूर्व विधायक सतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरे बिहार की जनता हमारे नेता चिराग पासवान की ओर देख रही है। बिहार बदहाल है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। बिहार को बचाने की जरूरत है। बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन करना चाहती है। हम सबों को सामुहिक प्रयास करने की जरूरत है।बैठक की अध्य्क्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा ने किया।
बैठक को पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि अतिपिछड़ों को ही सत्ता परिवर्तन का जिन कहा जाता रहा है। 36℅ वोट बैंक है आज यह समाज चिराग पासवान को अपना नेता मान रहा है,यह बिहार के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।बैठक को युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर,पार्टी के प्रदेश महासचिव विभीषण शर्मा,पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव,पार्टी के प्रदेश सचिव सह कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, पार्टी के प्रदेश सचिव  कुन्दन पासवान,उमेश दास, विन्दा पासवान,जय चन्द्र सहनी, दिनेश सहनी, सुरेन्द्र चंद्रवंशी, रामाधार पंडित,सुरेन्द्र मंडल ने सम्बोधित किया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×