पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का समय आ गया : रूस
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी सदस्य गेन्नेडी गैटिलोव ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का समय आ गया है।
10:10 AM Mar 02, 2022 IST | Desk Team
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी सदस्य गेन्नाडी गैटिलोव ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का समय आ गया है। श्री गैटिलोव ने मंगलवार को लेबनान के प्रसारक अल-मायादीन से कहा,’पश्चिमी और पूर्वी यूरोप सहित अन्य स्थान से परमाणु हथियार हटाने का समय सही है।’
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने रूस की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और मॉस्को लंबे समय से मांग कर रहा है कि वाशिंगटन इन हथियारों को रूस की सीमाओं से हटा दें। रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस को बाहर नहीं कर पाएगा।
Advertisement
Advertisement