Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांटेक्स लेंस लगाते समय रखें इन 6 बातों का खास ध्यान,नहीं होगी कोई परेशनी

लेंस लगाना कई लोगों की मजबूरी होती है तो कुछ लोगों के लिए एक फैशन है। अब आप लेंस कैसे भी लगाते हों लेकिन जाने-अनजाने में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं

11:43 AM Jul 20, 2019 IST | Desk Team

लेंस लगाना कई लोगों की मजबूरी होती है तो कुछ लोगों के लिए एक फैशन है। अब आप लेंस कैसे भी लगाते हों लेकिन जाने-अनजाने में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं

लेंस लगाना कई लोगों की मजबूरी होती है तो कुछ लोगों के लिए एक फैशन है। अब आप लेंस कैसे भी लगाते हों लेकिन जाने-अनजाने में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनके लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए कांटेक्स लेंस लगाते वक्त कुछ चीजों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ताकि किसी भी तरीके से ये आपकी जिंदगी पर भारी न पड़े।
Advertisement

लेंस को लेकर न बरतें लापरवाही…

1.लेेंस लगाते सबसे जरूरी बात जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए वह है कि आप अपने हाथों को सबसे पहले घो लें। अगर आप हाथों को नहीं धोते हैं तो आपको ये आदत तुरंत बदल लेनी चाहिए। वर्ना आपको भरी हर्जाना झेलना पड़ सकता है।
2.कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो कांटेक्स लेंस को साफ करना जरूरी नहीं समझते हैं। उनकी इसी गलती की वजह से उनको कई बार नुकसान झेलना पड़ता है। याद रखें जितनी बार भी लेंस का इस्तेमाल करें उतनी बार उसका केस साफ करना जरूरी होता है।
3.कांटेक्ट लेंस केस को सोल्युशन से वॉश करना चाहिए न कि पानी से।
4.तीन महीने के अंदर लेंस बदल देना चाहिए। ताकि लेंस पर जमा हुआ बैक्टेरिया आपकी आंखों को हानि न पहुंचाएं। 
5. मेकअप हटाने और सोने से पहले लेंस को आंखों से निकाल दें। क्योंकि  इससे इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता।
6.कांटेक्स लेंस हमेशा शीशे के सामने बैठकर ही लगाएं और अपने पैरों पर तौलिए रख लें। क्योंकि अगर लेंस गिरे भी तो टॉवल पर गिरे ना की जमीन पर। 
7.अगर लेंस लगाने से आंखों में ज्यादा जलन महसूस हो तो ऐसे में लेंस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
Advertisement
Next Article